Funny Jokes of the Day: अगर सेहतमंद रहना है तो रोज हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लीजिए. ऐसा मैं नहीं, हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं. क्योंकि, सेहतमंद रहने के लिए केवल अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. यही वजह है कि, हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
हंसने पर मजबूर कर देंगे ये वायरल जोक्स
बच्चा दादी के पास आया और बोला
दादी मां आप टे… बोल कर दिखाओ
दादी- टे…
बच्चा- कितना बढ़िया बोलती हैं. आप मम्मी को
क्यों नहीं सुना देतीं.
दादी- क्या मतलब तेरी मम्मी को क्यों सुनाऊं?
बच्चा- वह अपनी सहेलियों से कह रही थीं,
इसकी दादी पता नहीं कब टे… बोलेंगी.
एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया.
बेटी का पिता- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है.
बेटी का पिता– छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है.
लड़की का पिता- छोरा की मां काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है.
लड़की का पिता- अरे वाह! सब सीए है,
मतलब आप भी सीए ही होंगा?
लड़के का पिता- न न… मैं तो घाघरा
ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं.
Wife- मेहमान आ रहे हैं और घर में
दाल के सिवाय कुछ बना नहीं है.
Husband- जब वे आएं तो kitchen में एक बर्तन गिरा देना
और जब मैं पूछूं तो कहना कि शाही पनीर गिर गया!
फिर दूसरा बर्तन गिराना और कहना
पनीर भुज्जी भी गिर गई!
फिर मैं कहूंगा चलो दाल ही ले आओ.
मेहमानों के आने के बाद बर्तन गिरने
की आवाज़ आई,
Husband- क्या हुआ?
Wife- भंगड़ा पा ले कंजरा…
दाल ही गिर गई!
एक बार एक दादा– दादी ने जवानी के दिनों को
याद करने का फैसला किया.
अगले दिन दादा फूल ले कर वहीं पहुंचा जहां
वो जवानी में मिला करते थे, वहां खड़े-खड़े
दादा के पैरों में दर्द हो गया लेकिन दादी नहीं आई.
घर जा कर दादा गुस्से से, आई क्यों नहीं?
दादी शर्माते हुए, मम्मी ने आने नहीं दिया.
एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिए.
उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था.
बादशाह- तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से.
यह सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गए और बोला…
इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है.