Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • टिकटॉक से वायरल हुई थीं दिव्यांका सिरोही, बन गईं हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम, देखें Photos

टिकटॉक से वायरल हुई थीं दिव्यांका सिरोही, बन गईं हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम, देखें Photos

Divyanka Sirohi: हाल ही में हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा. परिवारवाले उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हरियाणवी फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों ने दिव्यांका के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Last Updated: April 22, 2026 | 5:11 PM IST
Early Life - Photo Gallery
1/6

शुरूआती जीवन

दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था. उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीसीए की डिग्री प्राप्त की थी. इसके बाद उन्होंने सिक्किम यूनिवर्सिटी से एमबीए किया. दिव्यांका का एक भाई हिमांशु और बहनें दीपांशु और जसमीत हैं.

tik tok video goes viral - Photo Gallery
2/6

टिकटॉक से हुई थीं वायरल

एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था. दिवाली के आस-पास उन्होंने पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा के गाने 'मेरी मम्मी नु पसंद नी तू' पर नीले रंग का सूट पहनकर एक वीडियो टिकटॉक पर बनाया था, जो करीब 2 करोड़ व्यूज़ के साथ वायरल हो गया था. उसके बाद टिकटॉक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख हो गई थी.

instagram followers - Photo Gallery
3/6

इंस्टाग्राम पर भी थे कई फॉलोवर्स

इंस्टाग्राम पर भी दिव्यांका की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी, जहां उन्हें करीब 13 लाख लोग फॉलो करते थे. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और उनके पोस्ट व रील्स खूब वायरल होते थे.

worked in haryanvi music industry - Photo Gallery
4/6

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में किया काम

दिव्यांका ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के साथ कई गानों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई. उनके प्रमुख म्यूजिक एल्बम में 'बालम घाट न काटी', 'रब राखा', 'झील सी आंख' और 'छोरा जाट का' शामिल है.

Grief Grips the Haryanvi Music Industry - Photo Gallery
5/6

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में पसरा मातम

दिव्यांका के निधन की खबर से हरयाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और अपना दुख प्रकट कर रहे हैं. हालांकि, दिव्यांका के माता-पिता की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

pet lover - Photo Gallery
6/6

जानवरों से था लगाव

दिव्यांका को जानवरों से बेहद लगाव था. उनके पास एक खरगोश भी था, जिसे वो प्यार से लड्डू बुलाती थीं.

More News