Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • OTT पर शुक्रवार को लगेगा मनोरंजन का मेला! सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांस से भरा रहेगा ये हफ्ता, वीकेंड पर बनाएं प्लान

OTT पर शुक्रवार को लगेगा मनोरंजन का मेला! सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांस से भरा रहेगा ये हफ्ता, वीकेंड पर बनाएं प्लान

Friday OTT Releases This Week: अगर आप वीकेंड पर कहीं बाहर नहीं जाना चाहते हैं और घर पर ही कुछ बेहतरीन देखना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी फिल्म, शो और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं. इनमें कुछ फिल्में सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर होंगी. वहीं कुछ रोमांटिक फिल्में भी हैं, जिन्हें आप पार्टनर, दोस्त या परिवार के साथ देख सकते हैं.

Last Updated: October 8, 2026 | 1:04 PM IST
Eyes - Photo Gallery
1/6

आइज

सबसे पहले हम बात करेंगे आइज (Eyes) की, जो एक क्राइम ड्रामा है. इस सीरीज की कहानी टीना सैबेस्टियन के इर्द-गिर्द घूमती है. टीना सैबेस्टियन पेशे से एक पुलिस ऑफिसर है, जो एक डिस्टर्बिंग केस की गुत्थी को सुलझाने में लगी है. ये सीरीज 9 अक्तूबर को सोनी लिव पर देखी जा सकती है.

Reporting Live - Photo Gallery
2/6

रिपोर्टिंग लाइव

ये एक थ्रिलर इंवेस्टिगेशन ड्रामा फिल्म है. इसकी कानी संध्या के इर्द-गिर्द घूमती है. संध्या पेशे से एक जर्नलिस्ट हैं. परिणीति चोपड़ा जर्नलिस्ट का किरदार ननिभा रही हैं. वो एक गैरकानूनी रेत खनन नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश करती है. ये सीरीज 9 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

Take Charge of My Heart - Photo Gallery
3/6

टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट

टेक चार्ज ऑफ माय हार्ट की कहानी बेक हो-रंग की है, जिसके पास आर्टिफिशियल हार्ट है. अगर वह जिंदा रहना चाहता है, तो उसे उस दिल को चार्ज करना पड़ता है. उसके आर्टिफिशियल हार्ट का परमानेंट इलाज सिर्फ राइटर ना बो-बे के पास है. ये कोरियन रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा सीरीज 9 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

Haunted Hotel Season 2 - Photo Gallery
4/6

हॉन्टेड होटल सीजन 2

अगर आप हॉन्टेड फिल्में देखना पसंद करते हैं, हॉन्टेड होटल सीजन 2 देख सकते हैं. ये एक सुपरनैचुरल एनिमेटेड सीरीज है, जिसकी कहानी कैथरीन की है. इस कहानी में कैथरीन और उसका परिवार भूतिया मेहमानों का स्वागत करने वाले नए बैच की समस्याओं को समझने के लिए वापस लौटते हैं. ये 9 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Animals - Photo Gallery
5/6

एनिमल्स

फिल्म एनिमल्स मार्क किमबैल और उनकी पत्नी एबिगेल की कहानी है. वे लॉस एंजेलिस में एक अच्छी जिंदगी बिता रहे होते हैं. अचानक उनके बच्चे की किडनैपिंग हो जाती है और उनकी जिंदगी में भूचालआ जाता है. ये क्राइम थ्रिलर सीरीज 9 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

Above & Below - Photo Gallery
6/6

अबव एंड बिलो

अबव एंड बिलो कुछ दोस्तों की कहानी है, जो मेक्सिको में छुट्टियां बिताने जैते हैं. वे समुद्र के नीचे कोकिन ढूंढने की कोशिश करते हैं. उनकी ये मस्ती उन्हें मुसीबत में डाल देती है. ये कहानी 9 अक्तूबर को लायन्सगेट प्ले पर रिलीज हो रही है.

More News