Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Nana Patekar Last Wish: मेरे लिए कोई मत रोना…मरने से पहले ऐसा क्यों बोल गए नाना पाटेकर? जानें उनकी आखिरी इच्छा

Nana Patekar Last Wish: मेरे लिए कोई मत रोना…मरने से पहले ऐसा क्यों बोल गए नाना पाटेकर? जानें उनकी आखिरी इच्छा

Nana Patekar Last Wish: नाना पाटेकर ने मौत से पहले अपनी आखिरी इच्छा बताई थी. उन्होंने कहा था कि उनके निधन पर कोई न रोए और बिना दिखावे के उनका अंतिम संस्कार किया जाए.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-10-08 11:55:54

Mobile Ads 1x1

Nana Patekar Last Wish: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई. नाना पाटेकर सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी और साफगोई के लिए भी जाने जाते थे. उन्होंने हमेशा ग्लैमर की चकाचौंध से खुद को दूर रखा और आम जिंदगी जीना पसंद किया. अपनी जिंदगी की तरह उन्होंने मौत को लेकर भी अपनी सोच बिल्कुल साफ रखी थी.

मौत से पहले बता गए थे आखिरी इच्छा

नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में अपनी मौत और अंतिम संस्कार को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें मौत पर विश्वास है और उन्होंने अपने लिए 12 मन लकड़ी तक रखी है. नाना की इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद उन्हें उसी लकड़ी से जलाया जाए. उन्होंने मजाकिया लेकिन भावुक अंदाज में कहा था कि उन्हें गीली लकड़ी से नहीं जलाया जाए, क्योंकि उससे धुआं निकलेगा और लोगों की आंखों में आंसू आ जाएंगे. यह बात कहते हुए नाना भावुक भी हो गए थे.

‘मेरे लिए कोई मत रोना’

नाना पाटेकर ने यह भी कहा था कि जब वह दुनिया से चले जाएं तो उनके लिए कोई न रोए. उन्होंने कहा था कि वह नहीं चाहते कि उनकी तस्वीर पर माला चढ़ाई जाए या उनके जाने के बाद कोई मातम मनाए. उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता और भाई-बहन पहले ही इस दुनिया से जा चुके हैं. ऐसे में उनके लिए मौत का मतलब एक तरह से अपने परिवार के पास लौटना था. नाना ने कहा था कि जब वह जाएंगे तो अपने परिवार के पास चले जाएंगे, इसलिए उनके लिए रोने की कोई जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: शादीशुदा Nana Patekar को हुआ 20 साल छोटी एक्ट्रेस से इश्क, छोटे कपड़ों पर जताते थे नाराजगी; फिर क्यों टूटा रिश्ता

सादगी के लिए भी याद किए जाएंगे

नाना पाटेकर ने अपने जीवन में जरूरतमंद लोगों की मदद भी की और हमेशा सादगी से रहना पसंद किया. उनकी बेबाक बातें, शानदार अभिनय और जमीन से जुड़ा अंदाज उन्हें हमेशा बाकी सितारों से अलग बनाता रहा. अब उनके निधन के बाद उनकी कही ये बातें उनके फैंस के बीच एक याद बनकर रह गई हैं. 

ये भी पढ़ें:  Nana Patekar One-Sided Love Story: कौन थी वो हसीना, जिसके एकतरफा प्यार में पागल थे नाना पाटेकर? सालों बाद शायरी से खुला राज़

Tags:

MORE NEWS