Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Anushka Sharma Mumbai Property: 44 करोड़ की प्रॉपर्टी, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदे 3 लग्जरी फ्लैट; जानें पूरी डिटेल

Anushka Sharma Mumbai Property: 44 करोड़ की प्रॉपर्टी, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदे 3 लग्जरी फ्लैट; जानें पूरी डिटेल

Anushka Sharma Mumbai Property: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के परिवार ने मुंबई के वर्सोवा में 44.1 करोड़ रुपये के तीन लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं. इससे पहले कपल अलीबाग में भी करोड़ों का निवेश कर चुका है.

Written By:
Last Updated: October 8, 2026 11:02:26 IST

Mobile Ads 1x1

Anushka Sharma Mumbai Property: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट एक बार फिर चर्चा में है. अनुष्का शर्मा और उनके परिवार ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक ही टावर की 24वीं मंजिल पर तीन लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं. इन तीनों प्रॉपर्टीज की कुल कीमत करीब 44.1 करोड़ रुपये बताई जा रही है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के हवाले से सामने आई इस जानकारी के मुताबिक, ये तीनों घर यारी रोड स्थित Godrej Skyshore प्रोजेक्ट में हैं. 

अनुष्का ने 14.9 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने 8 जुलाई 2026 को करीब 14.9 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा. यह घर करीब 2,153.7 स्क्वायर फीट का है, जिसमें लगभग 2,026 स्क्वायर फीट कारपेट एरिया और करीब 128 स्क्वायर फीट का एक्सक्लूसिव बालकनी या टेरेस एरिया शामिल है. इस प्रॉपर्टी के लिए अनुष्का ने करीब 74.48 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है. घर के साथ तीन कवर्ड बेसमेंट पार्किंग स्पेस भी मिलते हैं. प्रोजेक्ट को Godrej Properties डेवलप कर रहा है और इसकी डिलीवरी 30 जून 2031 या उससे पहले होने की बात कही गई है. 

माता-पिता ने भी खरीदा बगल वाला फ्लैट

अनुष्का के माता-पिता ने भी इसी दिन उसी मंजिल पर बगल वाला अपार्टमेंट खरीदा. आशिमा अजय कुमार शर्मा और अजय कुमार शर्मा ने यह घर करीब 10.91 करोड़ रुपये में खरीदा है. इस अपार्टमेंट का कुल एरिया करीब 1,577 स्क्वायर फीट है. इसमें लगभग 1,477.8 स्क्वायर फीट कारपेट एरिया और करीब 99.2 स्क्वायर फीट बालकनी या टेरेस स्पेस है. इस घर के लिए करीब 65.45 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी दी गई है और इसमें दो कवर्ड पार्किंग स्पेस हैं. अनुष्का और उनके माता-पिता के दोनों फ्लैट की कुल कीमत करीब 25.8 करोड़ रुपये है. 

विराट के साथ अनुष्का ने भी खरीदा 18.29 करोड़ का घर

परिवार की प्रॉपर्टी डील यहीं खत्म नहीं होती. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी इसी प्रोजेक्ट में एक और लग्जरी अपार्टमेंट संयुक्त रूप से खरीदा है. इस घर की कीमत करीब 18.29 करोड़ रुपये बताई गई है. दस्तावेजों के अनुसार, इस डील को 21 जुलाई 2026 को रजिस्टर किया गया था. अपार्टमेंट करीब 2,644.8 स्क्वायर फीट के RERA कारपेट एरिया से जुड़ा है और इसमें तीन कार पार्किंग की सुविधा है. इस सौदे पर करीब 1.09 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई. 

ये भी पढ़ें:  Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, विजय सलगांवकर के आगे बड़े-बड़े धुरंधर फेल; जानें छठे दिन का कलेक्शन

अलीबाग में भी कर चुके हैं करोड़ों का निवेश

अनुष्का और विराट की प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं है. जनवरी 2026 में दोनों ने अलीबाग के जिराड गांव में करीब 5.19 एकड़ जमीन 37.86 करोड़ रुपये में खरीदी थी. इससे पहले 2022 में भी कपल ने अलीबाग में करीब आठ एकड़ जमीन 19.24 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जहां बाद में उन्होंने लग्जरी हॉलिडे होम बनाया. 

ये भी पढ़ें: Nana Patekar: जब नाना पाटेकर ने प्रोड्यूस से धुलावा दिए थे जूठे बर्तन, देख हैरान रह गया था हर शख्स; किस्सा जानकर बदल जाएगी नजरिया

MORE NEWS