OTT प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा वीकेंड! लस्ट स्टोरीज से पापा यार तक रिलीज होंगी ये फिल्में और शोज
Friday OTT Releases This Week: वीकेंड पर घर बैठे फिल्म या सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते OTT पर कई नए विकल्प आने वाले हैं. एक तरफ एक्शन और थ्रिलर फिल्में हैं, तो दूसरी ओर रोमांस, टीन ड्रामा और रिश्तों पर आधारित कहानियां भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगी. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर कई नई रिलीज देखने को मिलेंगी. इनमें रवि तेजा की इरुमुडी, विस्मया मोहनलाल की डेब्यू फिल्म थुडक्कम और लस्ट स्टोरीज 3 जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा कई सीरीज भी इस हफ्ते आपकी वॉचलिस्ट में जगह बना सकती हैं.
इरुमुडी- नेटफ्लिक्स
रवि तेजा और प्रिया भवानी शंकर की एक्शन ड्रामा फिल्म 'इरुमुडी' 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म का निर्देशन शिवा निर्वाण ने किया है. इसमें साई कुमार और बेबी नक्षत्र भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब फिल्म को घर बैठे देखने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि इरुमुडी तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध होगी. फिल्म में रवि तेजा एक हाई-एनर्जी किरदार में दिखाई देंगे.
बेस्ट ऑफ द बेस्ट- नेटफ्लिक्स
बेस्ट ऑफ द बेस्ट दो बचपन की दोस्तों माया और अंजलि की कहानी है. दोनों UCLA की एक कॉम्पिटिटिव बॉलीवुड-फ्यूजन डांस टीम का हिस्सा बनती हैं और उनका सपना U.S. नेशनल चैंपियनशिप तक पहुंचना है. मैत्रेयी रामकृष्णन और प्रियंका केडिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. शुरुआत में दोनों अपने सपने को पूरा करने के लिए साथ आगे बढ़ती हैं लेकिन प्रतियोगिता का दबाव धीरे-धीरे उनकी दोस्ती को प्रभावित करने लगता है. फिल्म में दोस्ती, डांस और रिश्तों के बीच आने वाली परेशानियों को दिखाया गया है.
थुडक्कम जियो हॉटस्टार
मलयालम फिल्म थुडक्कम 18 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इस फिल्म से विस्मया मोहनलाल एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं. फिल्म का निर्देशन जूड एंथनी जोसेफ ने किया है. इसमें विस्मया के अलावा आशीष जो एंटनी, साई कुमार और मनोज के. जयन नजर आएंगे. मोहनलाल का भी फिल्म में स्पेशल कैमियो है. कहानी मीनू नाम की एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट की है, जिसकी जिंदगी एक स्टॉकर के कारण मुश्किल में पड़ जाती है. ऐसे में उसके मार्शल आर्ट्स स्किल्स उसके लिए सबसे बड़ा हथियार बनते हैं. फिल्म मलयालम के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी उपलब्ध होगी.
लस्ट स्टोरीज 3- नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स की चर्चित एंथोलॉजी लस्ट स्टोरीज अपने तीसरे चैप्टर के साथ लौट रही है. लस्ट स्टोरीज 3 में प्यार, रिश्तों और इंटिमेसी से जुड़ी चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी. फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने, शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज और किरण राव ने किया है. इसकी स्टारकास्ट में कोंकणा सेन शर्मा, राधिका आप्टे, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, राधिका मदान, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं. अलग-अलग कहानियों के जरिए फिल्म आज के दौर के रिश्तों और उनकी जटिलताओं को दिखाने की कोशिश करती है. यह Netflix की इस हफ्ते की प्रमुख रिलीज में शामिल है.
यू+मी- अगेंस्ट द वर्ल्ड- अमेज़न प्राइम वीडियो
रोमांस के साथ सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यू+मी – अगेंस्ट द वर्ल्ड - अमेज़न प्राइम वीडियो
एक विकल्प है. अमेज़न प्राइम वीडियो की यह सीरीज एम्मा ग्रीन की बेस्टसेलिंग ट्रिलॉजी पर आधारित है. कहानी अल्मा की है, जो फिल्ममेकर बनना चाहती है लेकिन अपने परिवार से अपनी महत्वाकांक्षा छिपाकर रखती है. एक फिल्म प्रोजेक्ट के दौरान उसकी मुलाकात वादिम से होती है. दोनों के बीच धीरे-धीरे रिश्ता बनता है लेकिन तभी एक अनजान शख्स उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजना शुरू कर देता है. इसके बाद कहानी में रोमांस के साथ रहस्य भी जुड़ जाता है. सीरीज में विटोरिया डि सवोइया और लुकास बार्सकी मुख्य भूमिका में हैं.
द स्कैंडल- नेटफ्लिक्स
द स्कैंडल एक पीरियड K-ड्रामा है, जिसकी कहानी जोसियन राजवंश के दौर में दिखाई गई है. इसमें रोमांस के साथ साजिश, राज और हेरफेर भी देखने को मिलेगा. यह फ्रेंच उपन्यास ‘Les Liaisons dangereuses’ से प्रेरित है. सोन ये-जिन ने लेडी चो और जी चांग-वूक ने चो वॉन का किरदार निभाया है. दोनों के बीच एक खतरनाक शर्त लगती है, जिसके तहत वे नाना के किरदार आन हुई-योन को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं. हालांकि कहानी तब बदल जाती है जब उनका बनाया हुआ खेल उनके ही नियंत्रण से बाहर होने लगता है. यह सीरीज Netflix पर स्ट्रीम होगी.
मिनर्वा एकेडमी- नेटफ्लिक्स
टीन ड्रामा पसंद करने वालों के लिए मिनर्वा एकेडमी भी इस हफ्ते की वॉचलिस्ट में शामिल की जा सकती है. यह आठ एपिसोड की सीरीज 22 सितंबर को Netflix पर रिलीज होगी. इवान सिल्वेस्ट्रिनी के निर्देशन में बनी यह कहानी इटली के नेपल्स में मौजूद एक सख्त मिलिट्री हाई स्कूल पर आधारित है. शो में युवाओं का एक ग्रुप कठिन रूटीन, पढ़ाई, दोस्ती और निजी परेशानियों से जूझता नजर आएगा. कहानी में उनके बड़े होने और जिंदगी को समझने के सफर को भी दिखाया गया है.
ली क्रोनिन्स द ममी- जियो हॉटस्टार
17 सितंबर को ली क्रोनिन्स द ममी रिलीज होने वाली है. हॉरर फिल्मों के शौकीन लोग अपनी वॉचलिस्ट में इसे शामिल कर सकते हैं. फिल्म की कहानी की बात करें, तो एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी बेटी मिस्र में लापता हो जाती है और फिर आठ साल बाद अचानक घर लौट आती है. इस फिल्म में बेटी के वापस आने की खुशी जल्द ही डर में बदल जाती है. परिवार को एहसास होता है कि वह अब पहले जैसी नहीं रही.
स्ट्रेंजर थिंग्स: टेल्स फ्रॉम '85 सीजन 2 - नेटफ्लिक्स
17 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रेंजर थिंग्स का सीजन 2 रिलीज होने वाला है. ये अंतिम एपिसोड होगा. इस बार हॉकिन्स के युवा किरदारों का सामना एक नए रहस्यमयी और अलौकिक खतरे से होने वाला है. शहर में भूत जैसी रहस्यमयी आकृतियां और खतरनाक जीव दिखाई देने लगते हैं. इससे अपसाइड डाउन का नया रास्ता खुलने का डर बनता है.