Global Leadership Survey: पीएम मोदी बने दुनिया के नंबर-1 नेता, जानें ट्रंप और मैक्रों की रेटिंग क्यों गिरी?
World’s Most Popular Leader: अमेरिका की डेटा एनालिटिक्स कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से 2 से 8 मार्च के बीच किए गए सर्वे में वैश्विक नेताओं को अलग-अलग अप्रूवल रेटिंग्स मिली है. इस लिस्ट में पीएम मोदी के अलावा दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यंग और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भी नाम है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (भारत)
मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे रिपोर्ट में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन ने दूसरा स्थान काबिज किया है. पिछले कुछ वक्त में परमेलिन यूरोप के लोकप्रिय नेता बनके भी सामने आए हैं. जाहिर है स्विट्जरलैंड की राजनीति अपनी स्थिरता के लिए पहचानी जाती है. ऐसे में वहां के नेता को हाई रेटिंग मिलने का श्रेय मजबूत अर्थव्यवस्था और नागरिकों को मिलने वाली सुरक्षा और सुविधा को भी जाता है.
ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग्स 2026
मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे 43 देशों में 7 दिनों के राजनीतिक दृष्टिकोणों को मापता है. ये नई रेटिंग के आंकड़े हैं, जो 1 से 7 अप्रैल, 2026 के बीच हुए सर्वे पर आधारित है.
गाय परमेलिन (स्विट्जरलैंड)
मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे रिपोर्ट में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन ने दूसरा स्थान काबिज किया है. स्विट्जरलैंड की राजनीति अपनी स्थिरता के लिए पहचानी जाती है. ऐसे में वहां के नेता को हाई रेटिंग मिलने का श्रेय मजबूत अर्थव्यवस्था और नागरिकों को मिलने वाली सुरक्षा और सुविधा को भी जाता है.
ली जे म्यंग (दक्षिण कोरिया)
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्यंग ने भी 62% रेटिंग के साथ स्विट्जरलैंड के बराबर जगह बनाई है. पिछले कुछ समय में एशियाई देशों के बीच दक्षिण कोरिया की बढ़ती पॉपुलैरिटी और तकनीकी विकास ने दुनिया में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं. इसी के साथ, नॉर्थ कोरिया के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद ली की लोकप्रियता अपना असर दिखा रही है.
कीर स्टारमर (ब्रिटेन)
इस लिस्ट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर का भी नाम है, लेकिन इस बार वो अपनी लोकप्रियता के लिए नहीं बल्कि, संघर्षों के कारण लिस्ट में शामिल हुए हैं. उनको मिली 24% रेटिंग यह दर्शाती है कि ब्रेक्सिट के बाद के फाइनेंशियल चैलेंजेल और मंहगाई बढ़ने के कारण लोग ने उन्हें कुछ खास पसंद नहीं किया.
इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस)
वैसे तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपने शुरुआती कार्यकाल से ही लोकप्रिय नेताओं में शामिल रहे हैं, लेकिन मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे में मिली 17% रेटिंग कुछ और कहानी कह रही है. दरअसल, फ्रांस में पेंशन सुधारों और आंतरिक विरोध प्रदर्शनों ने उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचाया है. वे इस सूची के सबसे निचले पायदानों में से एक पर हैं।
डोनाल्ड ट्रंप (संयुक्त राज्य अमेरिका)
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान वैश्विक राजनीति में डोनाल्ट ट्रंप सुर्खियों में तो रहे, लेकिन लोगों को दिन में कुछ खास जगह नहीं बना पाए. इस सर्वे में 39% रेटिंग मिलने पर ट्रंप टॉप 10 से बाहर हो गए हैं.
टॉप 10 में और कौन?
दुनिया के लोकप्रिय नेताओं की इस लिस्ट में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को 56%, चेक रिपब्लिक के आंद्रेजर बाबीश को 57% और कनाडा पीएम मार्क कार्नी को 55% रेटिंग्स मिली है.