Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • जब यमराज को भी मात दे गए 6 सिंगर्स, किसी ने बुलेटप्रूफ, तो किसी ने 140 की रफ्तार से दौड़ाई कार

जब यमराज को भी मात दे गए 6 सिंगर्स, किसी ने बुलेटप्रूफ, तो किसी ने 140 की रफ्तार से दौड़ाई कार

Punjabi Singers Attack: हाल ही में 05 सितंबर 2026 को सिंगर एम्मी विर्क पर जानलेवा हमला किया गया था. हालांकि वे पहले ऐसे सिंगर नहीं हैं, जिनपर इस तरह का हमला किया गया हो. इससे पहले भी परमीश वर्मा, एपी ढिल्लों जैसे तमाम सिंगर्स पर हमला किया गया था. कई मामलों में तो हमले सिर्फ इसलिए किए गए क्योंकि उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया था. इन हमलों की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की थी. वहीं कुछ मामले मामूली विवाद के कारण किए गए.

Last Updated: September 9, 2026 | 1:33 PM IST
Ammy Virk - Photo Gallery
1/6

एम्मी विर्क

05 सितंबर 2026 को पंजाबी सिंगर एमी विर्क पर जानलेवा हमला किया गया था. उन पर कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में एक शो से लौटते समय हमला किया गया. उनके काफिले पर 7 राउंड फायरिंग की गई. बुलेटप्रूफ कार होने के कारण उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है. हमले के दौरान उनके साथ कई और साथी भी मौजूद थे.

Parmish Verma - Photo Gallery
2/6

परमीश वर्मा

मशहूर पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर 13 अप्रैल 2018 को हमला किया गया था. चंडीगढ़ में एक शो से लौटते समय मोहाली में उन पर हमला किया गया था. इस दौरान उनका दोस्त भी उनके साथ मौजूद था. हमले के दौरान उनके पैर में गोली लगी. इसके बावजूद वे गाड़ी लेकर भागने में सफल रहे. परमीश पर हुए हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ढाहां ने ली थी.

Alfaaz alias Amanjot Singh - Photo Gallery
3/6

अल्फाज उर्फ अमनजोत सिंह

पंजाब के मोहाली के ढाबे बाहर पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला किया गया. कहा जा रहा है कि मामूली झगड़े के बाद उन पर हमला किया गया. सोहाना पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी. हमले के बाद पिकअप टेंपो ने अल्फाज को रौंद दिया था, जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई थी.

AP Dhillon - Photo Gallery
4/6

एपी ढिल्लों

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों पर 1 सितंबर 2024 को हमला किया गया था. देर रात उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी जलाने की कोशिश की गई थी. लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. ढिल्लों ने सलमान खान के साथ ओल्ड मनी गाना किया था, जिसके बाद उन पर हमला किया गया था. कनाडाई पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 30 अक्टूबर 2024 को विनीपेग के रहने वाले 25 वर्षीय अभिजीत किंगरा को गिरफ्तार किया था.

Gippy Grewal - Photo Gallery
5/6

गिप्पी ग्रेवाल

नवंबर 2023 में कनाडा के वैंकूवर (व्हाइट रॉक) स्थित पंजाबी गायक और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हमला किया गया था. अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली थी. कहा जा रहा है कि ग्रेवाल सलमान खान के करीबी माने जाते हैं, जिसके कारण उन पर हमला किया गया था.

Rana Sahota - Photo Gallery
6/6

राणा सहोता

पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर नवांशहर में अज्ञात हमलावरों ने मार्च 2026 में जानलेवा हमला किया था. उन्होंने राणा सहोता की कार का पीछा किया और उन पर कई राउंड फायरिंग की. राणा सहोता ने अपनी जान बचाने के लिए 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी दौड़ाई थी.

More News