Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Ammy Virk: सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद एम्मी विर्क की हत्या की साजिश? बुलेटप्रूफ गाड़ी पर 7 राउंड फायर

Ammy Virk: सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद एम्मी विर्क की हत्या की साजिश? बुलेटप्रूफ गाड़ी पर 7 राउंड फायर

Attack on Ammy Virk: पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क पर जानलेवा हमला किया गया है. उनकी बुलेटप्रूफ गाड़ी पर 7 राउंड फायर की गई. हालांकि गाड़ी बुलेटप्रूफ होने के कारण किसी को चोट नहीं आई है. वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

Written By:
Last Updated: September 9, 2026 11:46:15 IST

Mobile Ads 1x1

Ammy Virk Attack: कुछ समय पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी. उनकी गाड़ी पर एक के बाद एक कई फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी. वहीं अब पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने गायक और एक्टर एम्मी विर्क पर कनाडा के एबॉट्सफोर्ड शहर में फायरिंग की गई. उनके काफिले को निशाना बनाकर 7 राउंड फायरिंग की गई. राहत की बात यह रही कि जिस गाड़ी में एम्मी विर्क और कुछ अन्य लोग मौजूद थे, वह बुलेटप्रूफ थी, जिसके कारण किसी जनहानि या घायल होने की खबर नहीं है. 

बता दें कि ये घटना 5 सितंबर की रात की बताई जा रही है. एम्मी विर्क एबॉट्सफोर्ड के रोजर्स फोरम हॉल में आयोजित ‘यूनिटी टूर’ के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपने काफिले के साथ वापस लौट रहे थे.

मैक्कलम रोड पर हुआ हमला

पुलिस के मुताबिक, रात लगभग 11 बजे एम्मी विर्क का काफिला मैक्कलम रोड से गुजर रहा था. इसी दौरान एक गहरे रंग की एसयूवी में सवार कुछ लोगों ने काफिले में चल रही एक लग्जरी गाड़ी पर गोलियां चला दीं. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब सात राउंड फायर किए. गोलीबारी के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही एबॉट्सफोर्ड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

बुलेटप्रूफ गाड़ी बनी सुरक्षा कवच

फायरिंग के दौरान जिस वाहन को निशाना बनाया गया, वह बुलेटप्रूफ था. यही वजह है कि गोलियां गाड़ी के अंदर मौजूद लोगों तक नहीं पहुंच सकीं. एम्मी विर्क और उनके साथ मौजूद लोगों को किसी तरह की चोट नहीं आई. फिलहाल पुलिस ने किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी है. हालांकि, जिस तरह से गाड़ी पर लगातार गोलियां चलाई गईं, उससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

पुलिस को लक्षित हमले का शक

एबॉट्सफोर्ड पुलिस इस मामले को संभावित लक्षित हमला मानकर जांच कर रही है. अधिकारियों ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि फायरिंग के पीछे कौन था और हमलावरों का मकसद क्या था. जांच में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. वहीं अंदेशा लगाया जा रहा है कि ये हरकत लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गैंग के गैंग्स्टर की हो सकती है. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि कोई गिरोह अगर हमला कराता है, तो जल्द ही उस हमले की जिम्मेदारी भी लेता है लेकिन अब तक किसी भी गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

MORE NEWS