Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • रिजेक्शन झेला, साउथ में बनाई पहचान, फिर जैकी भगनानी से हुआ प्यार… हैरान कर देगी रकुल प्रीत सिंह की कहानी

रिजेक्शन झेला, साउथ में बनाई पहचान, फिर जैकी भगनानी से हुआ प्यार… हैरान कर देगी रकुल प्रीत सिंह की कहानी

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह का नाम आज बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल है, जिन्होंने अपनी मेहनत से फिल्मी दुनिया में जगह बनाई. हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था. दिल्ली में पली-बढ़ीं रकुल ने पढ़ाई के साथ मॉडलिंग शुरू की और धीरे-धीरे अभिनय की दुनिया की ओर कदम बढ़ाए. उन्होंने साल 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की. इसके बाद तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करते हुए अपनी पहचान मजबूत की. हिंदी फिल्मों में उन्हें साल 2014 में आई ‘यारियां’ से पहचान मिली.

Last Updated: October 10, 2026 | 3:02 PM IST
Even when asking for work there was no response - Photo Gallery
1/5

काम मांगने पर भी नहीं मिलता था जवाब

रकुल के लिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्मी परिवार से न होने के कारण उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. कई बार कास्टिंग डायरेक्टर उनके फोन तक नहीं उठाते थे. इतना ही नहीं, एक फिल्म की शूटिंग करने के बाद भी उन्हें उससे बाहर कर दिया गया था. ऐसे अनुभवों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार काम करती रहीं. साउथ की फिल्मों में मिली सफलता ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और हिंदी सिनेमा में भी उनके लिए नए रास्ते खुले.

These films brought special recognition - Photo Gallery
2/5

इन फिल्मों ने दिलाई खास पहचान

रकुल ने अपने करियर में रोमांस, कॉमेडी और गंभीर विषयों वाली फिल्मों में काम किया है. यारियां के बाद दे दे प्यार दे में अजय देवगन के साथ उनकी भूमिका को काफी चर्चा मिली. इसके अलावा रनवे 34, डॉक्टर जी, छतरीवाली और थैंक गॉड जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए.

love story started in Lockdown - Photo Gallery
3/5

लॉकडाउन में शुरू हुई लव स्टोरी

रकुल की निजी जिंदगी में सबसे खास मोड़ जैकी भगनानी के साथ उनका रिश्ता रहा. दोनों की मुलाकात कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि उनकी पहली मुलाकात किसी फिल्मी डेट जैसी नहीं थी. रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस समय दोनों सेफ्टी सूट पहने हुए थे और उन्होंने जैकी से वोदका की एक बोतल मांगी थी. यह छोटी-सी मुलाकात आगे चलकर दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई.

Marriage in Goa - Photo Gallery
4/5

गोवा में शादी

कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रकुल और जैकी ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी कर ली. उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. शादी के बाद रकुल ने कहा कि उनके लिए रिश्ता दोस्ती, बराबरी और एक-दूसरे के काम का सम्मान करने पर आधारित है.

Relationship before Jackie - Photo Gallery
5/5

जैकी से पहले किसके साथ रिलेशन में थीं एक्ट्रेस

कहा जाता है कि रकुल प्रीत सिंह की जिंदगी में जैकी भगनानी से पहले राणा डग्गूबाती को डेट किया है. हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात का खंडन किया था. उन्होंने बताया था कि वे केवल अच्छे दोस्त और पड़ोसी हैं.

More News