कभी जागरण में गाने के मिलते थे 11 रुपए, आज बॉलीवुड में है करोड़ों दिलों की पहचान, बिल्लो रानी से मचाया तहलका
Richa Sharma: बॉलीवुड में एक से एक बेहतरीन सिंगर्स हैं. वे अपनी सुरीली आवाज का जादू दर्शकों और श्रोताओं तक इस तरह पहुंचाते हैं, जो उनके दिल में जगह बना लेती हैं. इसी तरह बेहतरीन सिंगर्स की लिस्ट में रिचा शर्मा भी शामिल हैं. उन्होंने अपनी दमदार और सुरीली आवाज से भजन जाए और सूफी संगीत की दुनिया में भी बड़ा नाम नाम कमाया. उन्होंने बॉलीवुड के कई यादगार गानों को भी अपनी आवाज दी. रिचा शर्मा पहले जागरण में गाना गाया करती थीं और इसके लिए उन्हें केवल 11 रुपये मिलते थे. संगीत के प्रति उनका जुनून इतना गहरा था कि छोटी-सी कमाई ने उनके हौसले को कभी कम नहीं किया. धीरे-धीरे यही आवाज बड़े मंचों तक पहुंची और फिर बॉलीवुड में उनकी एक अलग पहचान बन गई.
बचपन से शास्त्रीय संगीत से रहा नाता
बता दें कि सिंगर रिचा शर्मा बचपन से शास्त्रीय सिंगिंग सुनती आई हैं. उनके पिता स्वर्गीय पंडित दयाशंकर उपाध्याय थे, जो एक जाने-माने कथावाचक और शास्त्रीय गायक थे. इसके कारण बचपन से ही उनका रुझान सिंगिंग से रहा था. उनकी मां का नाम मनोरमा उपाध्याय है और वे बचपन से पांच भाई-बहनों के बीच पली-बढ़ी हैं. रिचा ने शास्त्रीय संगीत की भी ट्रेनिंग ली.
जागरण में गाया गाना
रिचा शर्मा का जन्म 28 अगस्त 1980 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था. उनका बचपन संगीत के माहौल में बीता. उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था. उन्होंने कम उम्र में ही भजन और धार्मिक कार्यक्रमों में गाना शुरू कर दिया था. बताया जाता है कि जागरण और धार्मिक आयोजनों में गाना उनके शुरुआती सफर का अहम हिस्सा रहा.
11 रुपये से शुरू हुआ सफर
रिचा शर्मा की संघर्ष की कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा उनका शुरुआती दौर है. जब वह जागरण में गाती थीं, तब उन्हें कथित तौर पर एक कार्यक्रम के लिए 11 रुपये तक मिलते थे. आज के दौर में यह रकम भले ही बहुत छोटी लगे लेकिन उस समय रिचा के लिए यह उनके संगीत सफर की शुरुआत थी. उन्होंने कभी इस बात को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. छोटे-छोटे मंचों पर गाते हुए उन्होंने अपनी आवाज को लोगों तक पहुंचाया और धीरे-धीरे बड़े आयोजनों का हिस्सा बनने लगीं.
बॉलीवुड में ऐसे मिली पहचान
रिचा शर्मा ने बॉलीवुड में अपनी आवाज से अलग पहचान बनाई. उनकी आवाज में शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ सूफियाना और लोक संगीत का भी प्रभाव सुनाई देता है. उनके करियर में कई ऐसे गाने आए, जिन्होंने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया. हालांकि 'बिल्लो रानी' गाने ने उनकी लोकप्रियता को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया.
लाइव स्टेज पर भी दिखाया जलवा
रिचा शर्मा की पहचान सिर्फ फिल्मों के प्लेबैक सिंगर तक सीमित नहीं है. वह लाइव कॉन्सर्ट्स और म्यूजिकल शोज में भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. उनकी आवाज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह सुरों के साथ भावनाओं को भी मजबूती से पेश करती हैं. यही कारण है कि उनके लाइव कार्यक्रमों में भी दर्शकों की अच्छी पकड़ देखने को मिलती है.