किसी को सरेआम स्टेज शो पर, तो किसी को गाड़ी में गोलियों से भूना, इन सिंगर्स की मौत से दहली इंडस्ट्री
Punjabi Singers Murder: बीते कुछ सालों से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोहरत के साथ ही हिंसा का खौफ भी देखने को मिल रहा है. कई मशहूर गायकों पर जानलेवा हमले किए गए. इनमें से 5 सिंगर्स की मौत भी हो गई. इन घटनाओं ने केवल पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को झकझोर दिया. सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने लोगों को हैरान कर दिया. उनसे पहले भी अमर सिंह चमकीला, नवजोत सिंह और इंदर कौर समेत कई सिंगर्स ने इन हमलों में अपनी जिंदगी खो दी. आइए जानते हैं ऐसे पंजाबी सिंगर्स के बारे में, जिनकी हत्या की गई.
सिद्धू मूसेवाला
पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला उर्फ शुभदीप सिंह सिद्धू की मानसा के जवाहरके गांव में हत्या कर दी गई. 29 मई 2022 को उनकी गाड़ी घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की गई. उन पर 24 राउंड फायर की गई थी, जिसमें मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी.
अमर सिंह चमकीला
पंजाब के मशहूर लोक गायक अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी. 08 मार्च 1988 को जलंधर के मेहसामपुर ममें स्टेज शो के दौरान उन पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दोनों की हत्या की थी.
इंदर कौर उर्फ यशविंदर कौर
मई 2026 में 29 वर्षीय पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशविंदर कौर को गनपॉइंट पर अगवा किया गया था. उन्हें लुधियाना से किडनैप किया गया. कहा जा रहा है कि उन्होंने शादी करने से इनकार किया था, जिसके बाद उनकी हत्या की गई. 6 दिन बाद समराला के पास एक नहर में उनका शव मिला था.
दिलशाद अख्तर
दिलशाद अख्तर की भी गोली मारकर हत्या की गई थी. 1996 में एक शादी कार्यक्रम में दिलशाद पर फायरिंगग की गई थी, जिसमें उनकी जान चली गई थी. कहा जा रहा है कि एक DSP ने उनसे अपनी पसंद का गाना गाने को कहा था और दिलशाद ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था. इसी बात से नाराज होकर उसने एके-47 से उन पर गोली चला दी थी.
नवजोत सिंह विर्क
2018 में पंजाबी सिंगर नवजोत सिंह विर्क की हत्या की गई थी. उन्हें कई गोलियां मारी गई थीं. नवजोत सिंह का शव पंजाब के डेराबस्सी के एक खाली प्लॉट में मिला था. इस मामले में पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि लूटपाट के इरादे से नवजोत की हत्या की गई थी. मोहाली पुलिस ने इस हत्या के मामले में अभिषेक उर्फ रजत को गिरफ्तार किया था. वहीं दूसरे आरोपी सौरभ की पहले ही मौत हो चुकी थी.