Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Sunny Singh ने फिल्मों के लिए झेले रिजेक्शन, प्यार में भी मिला धोखा, ऐसे बने प्यार का पंचनामा के चोक्का

Sunny Singh ने फिल्मों के लिए झेले रिजेक्शन, प्यार में भी मिला धोखा, ऐसे बने प्यार का पंचनामा के चोक्का

Sunny Singh: आपको प्यार का पंचनामा वाले चौका यानी सनी सिंह तो याद ही होंगे. बॉलीवुड में आने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है. सनी सिंह के पिता जय सिंह निज्जर बॉलीवुड में एक्शन डायरेक्टर रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें फिल्मों में आसानी से एंट्री नहीं मिली. सनी ने अपनी पहचान बनाने के लिए टीवी, थिएटर और मॉडलिंग से शुरुआत की. फिल्मों के ऑडिशन के लिए वह घंटों लाइन में खड़े रहते थे. शुरुआती दौर में उन्होंने लगभग 2 हजार रुपये में प्रिंट शूट तक किए. एक समय ऐसा भी आया जब एक डायरेक्टर ने उन्हें फोन करने पर डांट दिया और दोबारा फोन न करने को कह दिया.

Last Updated: October 6, 2026 | 1:54 PM IST
Pyaar Ka Punchnama 2 Changed Life - Photo Gallery
1/5

प्यार का पंचनामा 2 ने बदली जिंदगी

सनी को बड़ा मौका फिल्म प्यार का पंचनामा 2 से मिला. फिल्म में उन्होंने चोक्का का किरदार निभाया. इस किरदार से उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली. हालांकि यह रोल पाने के लिए भी उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी थी. सनी ने लगभग आठ घंटे तक ऑडिशन की लाइन में अपनी बारी आने का इंतजार किया था. इस रोल के लिए दर्जनों कलाकार कोशिश कर रहे थे.

Worked in these films earlier - Photo Gallery
2/5

पहले इन फिल्मों में किया काम

इससे पहले उन्होंने कई फिल्मों में छोटे और साइड रोल निभाए. उन्होंने प्यार का पंचनामा 2 से पहले 2010 में पाठशाला में काम किया. इसके बाद उन्होंने 2011 में मधुर भंडारकर की फिल्म दिल तो बच्चा है जी में काम किया. इसके बाद उन्होंने 2013 में लव रंजन की डायरेक्टेड फिल्म आकाशवाणी में काम किया.

An interesting anecdote from college days - Photo Gallery
3/5

कॉलेज के दिनों का दिलचस्प किस्सा

सनी की लव लाइफ की बात करें तो उनकी जिंदगी में एक दिलचस्प किस्सा कॉलेज के दिनों का है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी एक गर्लफ्रेंड ने उन्हें आइसक्रीम पार्लर पर इंतजार करने के लिए कहा और खुद डांस रिहर्सल के लिए चली गई. लगभग एक घंटे बाद जब सनी बाहर निकले तो उन्होंने उस लड़की को किसी दूसरे लड़के के साथ जाते देखा. यह अनुभव उनके लिए काफी अजीब और यादगार रहा.

Friendship with Kartik Aaryan - Photo Gallery
4/5

कार्तिक आर्यन से दोस्ती

सनी और कार्तिक आर्यन की दोस्ती भी काफी पुरानी है. दोनों ने प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी में साथ काम किया. दोनों के बीच अनबन की खबरें जरूर आईं लेकिन सनी ने इसे बड़ी दुश्मनी नहीं माना. उनके मुताबिक दोनों छोटी-छोटी बातों पर लड़ते थे और कुछ ही मिनटों में फिर दोस्त बन जाते थे.

Sunny wants to move beyond his comedy image - Photo Gallery
5/5

कॉमेडी इमेज से आगे बढ़ना चाहते हैं सनी

लगातार हिट फिल्मों के बाद सनी की पहचान कॉमेडी और रोमांटिक किरदारों से मजबूत हो गई. हालांकि वे इस छवि से बाहर निकलना चाहते हैं. उनका मानना है कि फिल्म हिट होने के बाद काम मिलने की चिंता कम जरूर होती है लेकिन एक ही तरह के रोल मिलने का खतरा बढ़ जाता है. यही वजह है कि सनी अब एक्शन और गंभीर किरदारों में भी खुद को साबित करना चाहते हैं.

More News