Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • पहले बने पैरेंट्स, फिर रचाई शादी… कौन हैं SRH बैटर की ‘ब्यूटी क्वीन’ वाइफ, तस्वीरें देख हो जाएंगे फिदा!

पहले बने पैरेंट्स, फिर रचाई शादी… कौन हैं SRH बैटर की ‘ब्यूटी क्वीन’ वाइफ, तस्वीरें देख हो जाएंगे फिदा!

Travis Head Love Story: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड इन दिनों सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेल रहे हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी ट्रेविस हेड ने अपना जलवा बिखेरा है. ट्रेविस हेड मैदान पर जितनी खूबसूरती से बल्लेबाजी करते हैं, उनसे भी ज्यादा खूबसूरत उनकी वाइफ हैं. ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलियाई मॉडल जेसिका से शादी रचाई है. उन दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है, जो किसी फिल्मी कहानी की तरह लगती है. आइए जानते हैं कि मैदान पर बल्ले से कहर मचाने वाले हेड की वाइफ आखिर कौन हैं?

Last Updated: April 14, 2026 | 1:12 PM IST
Travis Head Marriage - Photo Gallery
1/8

साल 2023 में रचाई शादी

ट्रेविस हेड की पत्नी का नाम जेसिका डेविस है, जो पेशे से मॉडल और एन्टरप्रेन्योर हैं. हेड और जेसिका ने अप्रैल 2023 में शादी रचाई थी.

Travis Head And Jessica Love Story - Photo Gallery
2/8

कैसे हुई थी मुलाकात?

ट्रेविस हेड और जेसिका डेविस ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर के ही रहने वाले हैं. वे दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे. उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, जिसके बाद उन्होंने शादी करे का फैसला किया.

Travis Head and jessica davies child - Photo Gallery
3/8

शादी से पहले बने माता-पिता

ट्रेविस हेड और जेसिका शादी से पहले ही माता-पिता बन गए थे. साल 2021 में उन्होंने सगाई की थी, जिसके बाद सितंबर 2022 में माता-पिता बने. जेसिका ने बेटी को जन्म दिया. इसके बाद नवंबर 2024 में हेड और जेसिका ने अपने बेटे का स्वागत किया.

Travis Head and jessica davies plane incident - Photo Gallery
4/8

प्लेन हादसे में बाल-बाल बचे थे कपल

ट्रेविस हेड और उनकी वाइफ मई 2022 में एक प्लेन हादसे में बाल-बाल बचे थे. मालदीव से लौटते समय प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग एक द्वीप पर करानी पड़ी थी. उस समय जेसिका प्रेग्नेंट भी थीं.

jessica davies beauty - Photo Gallery
5/8

जेसिका की खूबसूरती के आगे एक्ट्रेसेज भी फीकीं

सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड की वाइफ जेसिका अपने हॉट और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती रहती हैं.

travis head wife Jessica Davies - Photo Gallery
6/8

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव

ट्रेविस हेड की वाइफ जेसिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

jessica davies net worth - Photo Gallery
7/8

जेसिका हेड की नेटवर्थ

जेसिका हेड की मॉडलिंग के साथ-साथ बिजनेस भी चलाती हैं. ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों जैसे सिडनी और कैनबरा में जेसिका के रेस्टोरेंट हैं. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, जेसिका की नेट वर्थ लगभग 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 42 करोड़ रुपये) है.

Travis Head SRH ipl 2026 - Photo Gallery
8/8

IPL 2026 खेल रहे ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड आईपीएल 2026 खेलने के लिए भारत आए हुए हैं. वह इस सीजन भी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं, लेकिन अभी तक वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं. उम्मीद है कि आने वाले मैचों में हेड अपनी टीम के लिए अच्छी पारी खेलेंगे.

More News