Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > अधिकारी ने हाथ में रगड़ी सौंफ और खुल गई पोल! FSSAI का ये वीडियो देखकर अगली बार ‘सौंफ’ खाने से पहले 10 बार सोचेंगे आप

अधिकारी ने हाथ में रगड़ी सौंफ और खुल गई पोल! FSSAI का ये वीडियो देखकर अगली बार ‘सौंफ’ खाने से पहले 10 बार सोचेंगे आप

गुजरात में एक नकली सौंफ की फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है जो सौंफ में केमिकल पदार्थ और आर्टिफिशियल कलर्स मिलाकर सप्लाई करती थी. छापेमारी में करीब 3,500 किलोग्राम सौंफ जब्त की गई. इस घटना से जुडी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Written By:
Last Updated: May 26, 2026 16:11:26 IST

Mobile Ads 1x1

हाल ही में देश के अलग-अलग इलाकों से खाद्य पदार्थों की मिलावट के बड़े मामले सामने आए हैं. एक तरफ यूपी के कई इलाकों से नकली मावा, दूध, पनीर और एक्सपायजरी पैकेज्ड फूड बरामद किए जा चुके हैं तो अब गुजरात में भी एक नकली सौंफ फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है, जहां खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी में लगभग 3,500 किलोग्राम से ज्यादा की मिलावटी सौंफ बरामद की गई है.

कहां हुई छापेमारी

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा विभाग की ये कार्रवाई ऊंझा की गणपति क्लीनिंग फैक्ट्री में की है, जहां वर्कर्स को सौंफ में हरे रंग की केमिकल डाई लगाने हुए पकड़ा गया. अधिकारियों ने बताया कि ऐसा करने से सौंफ ज्यादा ताजा और चमकदार दिखती है और मार्केट में अच्छे दाम मिल जाते हैं, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल डाई जानलेवा हो सकती है.

बिना लाइसेंस चल रही थी फैक्ट्री

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये फैक्ट्री एक वैलिड FFSAI लाइसेंस के बिना ही चल थी, जबकि देश में सभी खाद्य व्यवसायों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. अपने बयान में FSSAI ने भी कहा कि खाद्य व्यवसाय संचालक बिना लाइसेंस के काम कर रहे थे और सौंफ में हरे रंग के केमिकल एजिटिव्स मिक्स कर रहे थे. मौके से करीब 140 किलोग्राम हरे रंग की डाई भी बरामद की गई है.

वीडियो से मचा हडकंप

खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस पूरी छापेमारी की घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की, जिसके कुछ फुटेज FSSAI के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए हैं. इस वीडियो में अधिकारी अपनी मुट्ठी में सौंफ को रगड़कर दिखा रहे हैं, जिसके बाद हाथ पर सौंफ से निकली डाई के हरे गहरे निशान आ गए है. फिलहाल अधिकारीयों ने सभी सैंपल्स को जब्त करके जांच के लिए लैब में भेज दिया है और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लंघन करने वाले और उपभोक्ता सुरक्षा से समझौता करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की चेतावनी जारी कर दी है.

ये भी पढ़ें:- AI का नशा पुलिस ने उतारा! जिस पोज में अफसरों को दिखाया था नीचा, अब उसी पोज में हाथ जोड़कर बोला- ‘गलती हो गई साहब’

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS