आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी फर्जी तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक युवक मुसीबत में फंस गया. इस तस्वीर में युवक के सामने वर्दी पहने तीन पुलिस अधिकारियों को घुटने टेककर झुके हुए दिखाया जा रहा है. इस फर्जी तस्वीर में युवक ने तलवार भी पकड़ी हुई है, जबकि तस्वीर को कैप्शन दिया गया है कि कोई भी पुलिस अधिकारी या शक्तिशाली व्यक्ति रैली को नहीं रोक सकता. वायरल पोस्ट को लोगों ने अपमानजक और भ्रामक बताया, जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश करके अरेस्ट ऑर्डर जारी किए और माफी नामा दाखिल कराया.
पुलिस ने मंगवाई माफी
एआई जनरेटिड इमेज के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की कमान संभाली और सोशल मीडिया पोस्ट पर अंकित नाम के जरिए युवक को हिरासत में ले लिया. सबसे पहले युवक को ठीक वैसे ही पोज में बिठाया गया जैसा कि उसने एआई जनरेटिड तस्वीर में दिखाया था.
इसके बाद युवक के माफीनामे को वीडियो में रिकॉर्ड किया गया. माफीनामे के दौरान युवक को पुलिस अधिकारियों के बीच बैठकर माफी मांगते देख सकते हैं.
सोशल मीडिया पर हंगामा
एआई जनरेटिड तस्वीरों के बाद अब माफीनामे का वीडियो पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की काफी मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स ने पुलिस के एक्शन की तारीफ की है तो कुछ लोगों ने एआई के बढ़ते गलत इस्तेमाल पर युवक को लताड़ भी लगाई है. एक यूजर ने कमेंट किया है कि ऐसे मूर्खों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. इस बीच एक यूजर ने यह भी लिखा कि एआई की शक्तियों का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें:- हमने नॉर्मल कपड़े पहने थे, फिर भी वो… सड़क के बीचोंबीच कंटेंट क्रिएटर के साथ जो हुआ, वो देखकर खौल उठेगा आपका भी खून!