इन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने बॉर्डर पार किया इश्क, खूबसूरती के सामने कई हुए क्लीन बोल्ड; एक ने तो लिए सात फेरे
Pakistan Cricketers Fell in Love with Indian Actresses: क्रिकेट की पिच पर अपनी तेज गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर्स कई बार बॉलीवुड हसीनाओं के प्यार में भी क्लीन बोल्ड हो चुके हैं. कई खिलाड़ियों के बॉलीवुड एक्ट्रेसेस संग रिश्तों की खूब चर्चा रही. यहां देखें तस्वीरें…
वसीम अकरम और सुष्मिता सेन
पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने क्रिकेट से संन्यास के बाद भारत में काफी समय बिताया. वह सुष्मिता सेन के साथ एक डांस रियलिटी शो में जज भी रहे. शो में दोनों की केमिस्ट्री और मजाकिया अंदाज खूब पसंद किया गया. इसके बाद डेटिंग की अफवाहें शुरू हुईं.
इमरान खान और जीनत अमान
इमरान खान और जीनत अमान का नाम भी कभी एक-दूसरे के साथ जोड़ा गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारत दौरे के दौरान इमरान ने अपना जन्मदिन जीनत अमान के साथ मनाया था. दोनों की डेटिंग की खबरें उस समय खूब चर्चा में रहीं.
अब्दुल रज्जाक और तमन्ना भाटिया
पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक और बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के डेटिंग की अफवाहें भी सामने आई थीं. बताया जाता है कि दोनों दुबई में एक ज्वैलरी स्टोर के लॉन्च पर मिले थे. हालांकि, तमन्ना ने इन खबरों को गलत बताया और रिश्ते से साफ इनकार किया था.
मोहसिन खान और रीना रॉय
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ जुड़ा था. मोहसिन ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों ने शादी भी कर ली. हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला. बाद में दोनों का तलाक हो गया. उनकी एक बेटी है.
शोएब अख्तर और सोनाली बेंद्रे
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के साथ भी जुड़ा. रिपोर्ट्स में उनके सोनाली को पसंद करने की बात कही गई थी. उन्होंने शादी को लेकर मजाक भी किया था. हालांकि, बाद में शोएब ने इन खबरों से इनकार कर दिया था.