होम / अखिलेश ने इस बार दिया 400 का नारा 

अखिलेश ने इस बार दिया 400 का नारा 

Prachi • LAST UPDATED : September 2, 2021, 11:19 am IST
अचानक सपा के दफ्तर पहुंचे मुलायम 
इंडिया न्यूज, लखनऊ:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर यूपी विधानसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है। गुरुवार को जनक्रांति यात्रा के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि यह यात्रा जिन इलाकों से होकर निकली है वहां पर भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसलिए समाजवादियों ने इस बार 400 पार का नारा चुना है। अपने पिता और सपा के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अचानक कार्यालय पहुंचने से उत्साहित अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कई हमले बोले। उन्होंने कहा कि किसान की आय तो दोगुनी नहीं हुई, लेकिन सिलेंडर की कीमत जरूर दोगुनी हो गई। भाजपा से जनता त्रस्त है। बीजेपी ने किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया। सिलेंडर के अलावा ेडीजल व पेट्रोल भी महंगा हो गया है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरसों के तेल में मिलावट नहीं कर पा रहे हैं इस वजह से महंगा है। मिलावट करके महंगाई को कम करना चाहिए। ऐसी सरकार नहीं चाहिए। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। लम्बे समय बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे मुलायम सिंह यादव भी इस मौके पर अपने पुराने रंग में दिखे। सफेद कुर्ता-धोती और सिर पर लाल टोपी, कार्यकर्ताओं  ने वर्षों बाद अपने नेता को इस तरह देखा तो उत्साह से भर गए। मुलायम ने कहा कि सपा की सरकार बनाकर इस क्रांति यात्रा का मकसद पूरा करें। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग यात्राएं चल रही हैं। एक यात्रा का समापन सैफई में हो चुका है और आज जन क्रांति पार्टी की यात्रा का समापन हो रहा है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT