होम / Rajasthan Cabinet राजस्थान की राजनीति में शांत होगी उथल-पुथल, गहलोत कैबिनेट से सचिन पायलट खुश

Rajasthan Cabinet राजस्थान की राजनीति में शांत होगी उथल-पुथल, गहलोत कैबिनेट से सचिन पायलट खुश

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : November 21, 2021, 12:08 pm IST

Rajasthan Cabinet
इंडिया न्यूज, जयपुर:

राजस्थान में कई महीनों तक चली उथल-पुथल अब शांत हो सकती है। आज नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण होना है। गहलोत कैबिनेट में आज 4 नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। इससे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी तकरार अब खत्म होने के आसार हैं।

इसी बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर खुशी जताई है और कहा कि मंत्रिमंडल की नई सूची से अच्छा और साकारात्मक संदेश गया है। जो कुछ कमियां थीं, उसपर कांग्रेस हाईकमान ने ध्यान दिया और उसे पूरा किया। उन्होंने कैबिनेट के फेरबदल को लेकर सोनिया गांधी अशोक गहलोत और अजय माकन का धन्यवाद दिया। बता दें कि गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद आज 15 नए मंत्री शनिवार को शपथ लेंगे, जिनमें से 11 कैबिनेट मंत्री हैं।

वहीं इस मंत्रिमंडल फेरबदल के जरिए कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी सियासी समीकरण के अलावा जातीय और क्षेत्रीय समीकरा भी साधने की कोशिश की गई है। सीएम अशोक गहलोत ने दो पद वाले 3 मंत्रियों को छोड़ किसी को ड्रॉप नहीं किया है, साथ ही 11 नए कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

नई कैबिनेट में 3 नए दलित मंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली शामिल हैं। अब कैबिनेट में गोविंद मेघवाल को मिलाकर चार दलित चेहरे हो गए हैं। गहलोत सरकार में पहली बार 4 दलित मंत्री बनाए गए हैं।

दरअसल, शेयरिंग फॉमूर्ला से पायलट कैंप के विधायकों को नए मंत्रिमंडल में जगह मिली है, जबकि पायलट के नजदीकी विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा की फिर से एंट्री हुई है। जाट नेता के तौर पर रामलाल जाट को मौका दिया गया है। पायलट ने कहा कि दलित समाज के चार कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं जोकि हमारे लिए बहुत अच्छी बात है। उन्होंने बताया कि नया मंत्रिमंडल सभी लोगों से चर्चा और मंजूरी मिलने के बाद बना है। दिल्ली और राजस्थान के नेताओं ने मिलकर नया मंत्रिमंडल तैयार किया है।

पूरी कांग्रेस एकजुट होकर काम कर रही : सचिन पायलट

सचिन पायलट ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उन्हें कोई नाराजगी नहीं है। पूरी कांग्रेस एकजुट होकर काम कर रही है। आज राजस्थान में हर वर्ग कांग्रेस के साथ जुड़कर काम कर रहा है। 2023 में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देश पर पूरी निष्ठा से काम करूंगा। वहीं पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा धीरे-धीरे हाशिए पर जा रही है।

Also Read : Cruise Drugs Case नवाब मलिक की बेटी ने जारी किया समीर वानखेड़े की शादी का कार्ड

Connect With Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT