Hindi News /
Rajasthan /
Deer Killed By Shooting In Bikaner Are The Hunters Connected To Any Big Gang
बीकानेर में गोली मारकर हिरण की हत्या, क्या किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं शिकारी?
India News (इंडिया न्यूज), Bikaner: बीकानेर में चिंकारा हिरण के शिकार की सनसनीखेज घटना सामने निकलकर आई। चिंकारा के शिकार के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से धर-दबोचा। बता दें कि इस दौरान 6 शिकारियों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पंजाब से आए शिकारियों ने बज्जू-दन्तौर बॉर्डर पर गोली मार कर हिरन का शिकार […]
India News (इंडिया न्यूज), Bikaner: बीकानेर में चिंकारा हिरण के शिकार की सनसनीखेज घटना सामने निकलकर आई। चिंकारा के शिकार के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से धर-दबोचा। बता दें कि इस दौरान 6 शिकारियों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पंजाब से आए शिकारियों ने बज्जू-दन्तौर बॉर्डर पर गोली मार कर हिरन का शिकार किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने 6 शिकारियों को दबोचा। ये शिकार जीप और थार गाड़ी में सवार होकर आए थे। आरोपियों से 12 बोर बन्दूक, 22 बोर राइफल और 103 कारतूस बरामद की गई। साथ ही दोनों गाड़ियों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
शिकारियों को पकड़ लिया
आपको बता दें कि वन्यजीव संरक्षण कानूनों की खुलेआम अवहेलना करने वाले इन शिकारियों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने पुलिस को भी तुंरत सूचित किया। जैसे ही शिकारियों ने खुद को घिरता हुआ पाया, वे भागने लगे। इसके बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और पुलिस के सहयोग से आखिरकार सभी शिकारियों को पकड़ लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीकानेर ग्रामीण ASP कैलाश सिंह सांदू ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर 2 गाड़ियों में सवार पंजाब के शिकारियों को पकड़ा है। इस दौरान शिकारियों ने कोलायत थाना पुलिस पर फायरिंग भी की।
पूछताछ की जा रही
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया और अब उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है। कि क्या ये शिकारी किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं और क्या इनके पीछे कोई संगठित अपराधी समूह काम कर रहा है।