Hindi News / Rajasthan / Monsoon Alert In Madhya Pradesh And Rajasthan

मध्य प्रदेश और राजस्थान में 20 जून तक आएगा मानसून, प्री मानसून का अलर्ट जारी

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : (Moonsoon Alert)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मध्य प्रदेश में मानसून के 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में यह 18 जून तक पहुंचेगा। राजस्थान में मानसून के 20 जून तक आने की संभावना है। वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि […]

BY: India News Desk • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : (Moonsoon Alert)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मध्य प्रदेश में मानसून के 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में यह 18 जून तक पहुंचेगा। राजस्थान में मानसून के 20 जून तक आने की संभावना है।

वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि एक हफ्ते तक मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन 6 से 10 जून के बीच मानसून फिर रिकवर होगा। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून तक दस्तक दे देगा। राजस्थान में मानसून के 20 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

एग्रीस्टैक योजना के तहत लाखों किसानों का हुआ पंजीकरण, यहां जानें क्या होगा फायदा

राजस्थान के सात जिलों में प्री-मानसून का अलर्ट

पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। राजस्थान के सात जिलों में प्री मानसून का अलर्ट जारी किया गया है। जून के पहले सप्ताह में राज्य में मौसम बदलने के आसार हैं।

जानिए अगले 24 घंटों में कहां-कहां हो सकती है बारिश

झारखंड-बिहार के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग मुताबिक अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों के अलावा केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभव है। देश की राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी धूल भरी आंधी के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश व आंधी-तूफान का अनुमान

ये भी पढ़ें : खराब मौसम के कारण रोकी केदारनाथ यात्रा

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue