Hindi News / Rajasthan / Quarrel Between The Bride And Grooms Side

दूल्हा करता रहा इन्तजार, चचेरे भाई को साथ लेकर फरार हुई दुल्हन

इंडिया न्यूज़, भरतपुर। पुलिस के सामने उस वक्त बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई, जब दुल्हा बाहर मंडप बैठा हुआ था और दुल्हन उसी समय चचेरे भाई को साथ लेकर फरार हो गई। जहां शादी होनी थी, वहां हंगामा हो गया। वर व वधु पक्ष के बीच झगड़ा होने की स्थिति आ गई। वर पक्ष ने […]

BY: India News Desk • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, भरतपुर।

पुलिस के सामने उस वक्त बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई, जब दुल्हा बाहर मंडप बैठा हुआ था और दुल्हन उसी समय चचेरे भाई को साथ लेकर फरार हो गई। जहां शादी होनी थी, वहां हंगामा हो गया। वर व वधु पक्ष के बीच झगड़ा होने की स्थिति आ गई। वर पक्ष ने शादी से ही इंकार कर दिया।

गाड़ी भरकर ले जा रहे थे गोवंश, जैसे ही पड़ी गोरक्षकों की नजर, पुलिसवालों के साथ कर डाला ऐसा कांड, खबर जानकर उड़ जाएंगे होश

काफी देर तक तलाश के बाद भी दुल्हन नहीं मिली तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि प्रकरण के संबंध में वर व वधु पक्ष ने थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दुल्हन को दस्तयाब कर उसके चचेरे भाई को भी पकड़ लिया। इसके बाद काफी देर तक समझाइश की गई, तब जाकर दुल्हा-दुल्हन शादी के लिए तैयार हुए।

ये भी पढ़ें : राजस्थान में धूलभरी आंधी और तेज हवाओं का दौर

थाने के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रियों की शादी अक्षय तृतीया पर करना तय किया। हरियाणा के एक गांव से बारात भी आ गई, लेकिन बड़ी लड़की शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिये बारात आने से पहले ही सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने चचेरे भाई के साथ फ रार हो गई। लड़की के भाग जाने के बाद घर का माहौल बिगड़ गया। लड़की के परिजन तथा ग्रामीण लड़की को तलाश करने लगे। काफी तलाश के बाद जब लड़की नहीं मिली तो लड़की के पिता ने पुत्री के गुम हो जाने की शिकायत पुलिस से की।

ये भी पढ़ें : सीएम गहलोत ने कहा कांग्रेस और राज्य सरकार को बदनाम करने में जुटी है भाजपा

इस पर पुलिस ने दिनभर छानबीन के बाद लड़की को यूपी के मथुरा क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया तथा लड़की के चचेरे भाई को भी पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस व परिजनों ने लड़की से समझाइश की तो वह शादी के लिए राजी हो गई। उधर, दिनभर इंतजार के बाद दूल्हे ने अपना मन बदल लिया और लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। जैसे तैसे दूल्हे को शादी के लिए राजी किया तो दोनों की शादी हुई।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

हरियाणा
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

पहले की दरिंदगी फिर डाला तेजाब, शौच करने गई युवती के साथ की ऐसी हैवानियत, शव की हालत देख पुलिस का भी ठनका माथा
पहले की दरिंदगी फिर डाला तेजाब, शौच करने गई युवती के साथ की ऐसी हैवानियत, शव की हालत देख पुलिस का भी ठनका माथा
इधर भारत ने सिंधु जल समझौते को किया खत्म उधर द्रौपदी मुर्मू ने रोम में किया ये काम, देख दंग रह गया पाकिस्तान
इधर भारत ने सिंधु जल समझौते को किया खत्म उधर द्रौपदी मुर्मू ने रोम में किया ये काम, देख दंग रह गया पाकिस्तान
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल के प्राइस में नहीं हुआ कोई बदलाव, टंकी फुल कराने से पहले यहां करें चेक
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल के प्राइस में नहीं हुआ कोई बदलाव, टंकी फुल कराने से पहले यहां करें चेक
इस मुस्लिम संगठन ने लिया पहलगाम हमले का बदला! पाक सेना के 10 जवानों को किया ढेर, इस्लामिक देश में पसरा मातम
इस मुस्लिम संगठन ने लिया पहलगाम हमले का बदला! पाक सेना के 10 जवानों को किया ढेर, इस्लामिक देश में पसरा मातम
भस्म कर देंगे नापाक इरादे… भारतीय सेना ने इन दो आतंकियों के ठिकानों का मिटा दिया नक्शा, पाक में बैठे जल्लादों की मिट गई भूख -प्यास
भस्म कर देंगे नापाक इरादे… भारतीय सेना ने इन दो आतंकियों के ठिकानों का मिटा दिया नक्शा, पाक में बैठे जल्लादों की मिट गई भूख -प्यास
Advertisement · Scroll to continue