India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का असर अब बढ़ने लगा है, खासकर सुबह और शाम के समय। इस समय कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा देखा जा रहा है। शुक्रवार को राज्य का अधिकतम तापमान चूरू और जालौर में 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कई इलाकों में 30 से 33 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार इस बार दिसंबर से जनवरी तक कड़ाके की सर्दी रहने की संभावना है, जो पिछले कई सालों के मुकाबले अधिक हो सकती है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में कुछ बदलाव देखने को मिले।
Rajasthan Weather
दिल्ली के स्कूलों में मास्क लगाना अनिवार्य, खुले क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर रोक
माउंट आबू, जो एक प्रमुख हिल स्टेशन है, सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सीकर जिले के फतेहपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान मौसम में हल्की ठंडक और दिन में गर्मी का असर भी देखने को मिला।
इंदौर में होगी अजब गजब इश्क की शूटिंग, चुलबुली रोमांटिक कहानी से सजी है फिल्म
सिरोही, जोधपुर, और जयपुर में हाल के तापमान रिकॉर्ड किए गए हैं, जिनसे मौसम में बदलाव की संभावना नजर आ रही है। सिरोही में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री था, जबकि जोधपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री मापा गया। जयपुर में भी दिन का तापमान 31.4 डिग्री और रात का तापमान 19.2 डिग्री था।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे रातें ठंडी हो सकती हैं।