होम / Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण की सबसे लंबी अवधि क्या है? अब तक का इतना रहा है रिकॉर्ड

Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण की सबसे लंबी अवधि क्या है? अब तक का इतना रहा है रिकॉर्ड

Mahendra Pratap Singh • LAST UPDATED : April 8, 2024, 5:09 pm IST

IndiaNews (इंडिया न्यूज), Solar Eclipse 2024: जब चंद्रमा, पृथ्वी और सुर्य के बीच आ जाता है तो सुर्य का प्रकाश धरती पर पूरे तरीके से नहीं पहुंच पाता और कुछ समय के लिए धरती पर अंधेरा छा जाता है इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं। सूर्य ग्रहण सोमवार (8 अप्रैल) को भारतीय मानक समय के अनुसार रात 9 बजे के आसपास शुरू होने वाला है।

पूर्ण ग्रहण क्या है?

जब चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरीके से ढ़क लेता है तो पूर्ण ग्रहण कहा जाता है। वहीं जब चंद्रमा, सुर्य को आंशिक रूप से ढंकता है तो इसे आंशिक ग्रहण कहते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण के पांच चरण होते हैं: आंशिक (Partial), पूर्ण (total), समग्र (totality) और अधिकतम (maximum), पूर्ण ग्रहण की समाप्ति और अंत में, आंशिक ग्रहण की समाप्ति के साथ ही सूर्य बाहर आ जाता है।

 Madhavi Latha: कट्टर सनातनी माधवी लता, ओवैसी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव, पहली बार हैदराबाद के चुनावी मैदान में

सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

इतनी शताब्दियों के बाद भी सूर्य को चंद्रमा की छाया से पूरी तरह से ग्रहण होते देखना कई उत्साही लोगों के रोंगटे खड़े कर देता है। संपूर्ण ग्रहण कई घंटों तक चल सकता है, लेकिन समग्रता कुछ सेकंड से लेकर 7.5 मिनट तक हो सकती है। नासा ने कहा कि पूर्ण सूर्य ग्रहण की सबसे लंबी संभावित अवधि सात मिनट और 32 सेकंड है। 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण 22 जुलाई 2009 को हुआ था, जब कुल सूर्य ग्रहण 6 मिनट और 39 सेकंड तक चला था।

 PM Modi Degree: पीएम मोदी की डिग्री मामले में AAP सांसद संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, SC ने खारिज की यह याचिका

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT