होम / भारतीय महिला हॉकी टीम ने कनाडा को दी मात, पांचवीं बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कनाडा को दी मात, पांचवीं बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

Harpreet Singh • LAST UPDATED : August 3, 2022, 9:13 pm IST

वैभव शुक्ला, नई दिल्ली | Indian Women Hockey Team : बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को चौथे ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 (गोल्ड कोस्ट) में भी अंतिम-4 में जगह बनाई थी, लेकिन तब कांस्य पदक हाथ से फिसल गया था। भारत के लिए इस मैच में सलिमा टेटे, नवनीत कौर और लालरेम्सियामी ने गोल दागे।

फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

भारत ने टूर्नामेंट में 4 मुकाबले में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है और 9 अंकों के साथ मेजाबन इंग्लैंड के साथ पूल ए में दूसरे स्थान पर मौजूद है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा, जिसे उसने पिछले साल टोक्यो ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में मात दी थी।

भारत की जोरदार शुरुआत

पहले क्वार्टर में वंदना कटारिया ने पहले ही मिनट में गोल के लिए शॉट लगाया, लेकिन विपक्षी टीम की गोलकीपर ने उसे रोक लिया। भारत की सलिमा टेटे ने टीम के लिए पहला गोल किया। भारत को तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर टीम को पहला गोल मिला।

दूसरे क्वार्टर में नवनीत कौर ने 22वें मिनट में गोल कर भारत को मुकाबले में 2-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, भारत की बढ़त अगले ही मिनट में घट गई। कनाडा के लिए 23वें मिनट में ब्रिएन स्टेयर्स ने गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में कनाडा ने शुरुआत में बराबरी कर ली।

उसके लिए हन्ना ह्यून ने 39वें मिनट में दूसरा गोल किया। चौथे क्वार्टर में वंदना कटारिया ने 47वें मिनट में गोल के लिए शॉट लगाया, लेकिन विपक्षी टीम की गोलकीपर ने रोक दिया। इसके बाद 49वें मिनट में भारत के एक गोल को खारिज किया गया। भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में लगातार आक्रमण किया। इसका फायदा उसे 51वें मिनट में मिला। लालरेम्सियामी ने टीम के लिए तीसरा गोल किया।

अंक तालिका में भारत की स्थिति

भारतीय टीम चार मैच में तीन जीत के साथ पूल बी में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही। भारत के 9 अंक हैं। इंग्लैंड के भी नौ अंक हैं, लेकिन वह बेहतर गोल अंतर से पहले स्थान पर मौजूद है। भारत का अगला मुकाबला वेल्स से होगा। वहीं दूसरी तरफ, ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया 12 अंकों के साथ टॉप पर जमी हुई है।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन

 साल          प्रदर्शन
1998        चौथा स्थान
2002        पहला स्थान
2006        दूसरा स्थान
2010        पांचवां स्थान
2014        पांचवां स्थान
2018        चौथा स्थान

ये भी पढ़ें : फुटबाॅल दिल्ली ने पहली बार लाॅन्च की यूथ लीग

ये भी पढ़ें : बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन भारत की झोली में आए दो और स्वर्ण पदक

ये भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे दिन के लिए तैयार भारत, जानिए पूरा कार्यक्रम

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Saudi Arab: इस इंफ्लुएंसर को सुनाई गई 11 साल की सजा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान-Indianews
Lok Sabha Election: कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार के भाजपा में शामिल होने पर राजनाथ सिंह का बयान, जानें क्या कहा-Indianews
Delhi: दिल्ली में इंसानियत हुई शर्मसार, दो बच्चों की हत्या कर पिता फरार-Indianews
French: फ्रांस में महिला के साथ फ्रांसीसी राजनेता ने किया कुछ ऐसा, जानें पूरा मामला-Indianews
8 Chiranjeevi: पृथ्वी पर अंत तक रहेंगे जीवित ये 8 चिरंजीवी, जाने कैसे मिला उन्हें ये वरदान – Indianews
Gurugram: गुरुग्राम पुलिस ने सैक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, व्हाट्सएप के जरिए हो रहा था धंधा-Indianews
Hardeep Nijjar Killing: कनाडा में तीन भारतीय की गिरफ्तारी के बाद गुस्सा में आएं जयशंकर, जानें क्या कहा-Indianews
ADVERTISEMENT