<

IPL के 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन, कोहली का ‘विराट’ माइलस्टोन भी शामिल

5 Big IPL Records: विराट कोहली ने साल 2016 में आरसीबी के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा 973 रन बनाए थे, जो IPl के एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं. कोहली का यह रिकॉर्ड पिछले 9 सालों से अटूट है. नीचे देखें आईपीएल इतिहास के ऐसे 5 अटूट रिकॉर्ड्स...

IPL 5 Unbreakable Records: क्रिकेट का महाकुंभ यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. भारतीय क्रिकेट फैंस को बेसब्री से IPL (Indian Premier League) के नए सीजन का इंतजार है, क्योंकि इस लीग में रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं. इस दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों ने बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं, जो सालों से चले आ रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको आईपीएल इतिहास के 5 ऐसे रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं, जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है. नीचे देखें लिस्ट…

IPL की सबसे बड़ी पार्टनरशिप

आईपीएल में सबसे बड़ी पार्टनरशिप की रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है. इन दोनों दिग्गजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के लिए खेलते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी. इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से 109 रन आए थे, जबकि डिविलियर्स 129 रन बनाकर नाबाद रहे थे. इससे पहले भी यह रिकॉर्ड एबीडी और कोहली के नाम ही दर्ज थी, जब उन्होंने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में नाबाद 215 रनों की पार्टनरशिप की थी. यह रिकॉर्ड आईपीएल इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिना जाता है.

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2016 में IPL का महारिकॉर्ड बनाया था. कोहली ने उस सीजन 973 रन बनाए थे, जो एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं. विराट कोहली ने उस सीजन में कुल 4 शतक लगाए थे. अभी तक कोई भी बल्लेबाज इस 900 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू पाया. कोहली का यह रिकॉर्ड पिछले 9 सालों से कायम है. हालांकि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल साल 2023 में इस रिकॉर्ड के थोड़े करीब आए थे. उस साल गिल ने 890 रन बनाए थे.

लगातार सबसे ज्यादा जीत

IPL में लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम दर्ज है. KKR की टीम ने IPL 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में लगातार 9 मैच जीतकर खिताब हासिल किया था. इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने अगले सीजन की शुरुआत भी जीत के साथ की थी. यह अभी तक आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी विनिंग स्ट्रीक है.

एक पारी में सबसे ज्यादा रन

IPL इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड RCB के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. उन्होंने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों पर 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जो आईपीएल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इस दौरान क्रिस गेल ने सिर्फ 30 गेंदों पर शतक लगाया था, जो आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक है. क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना लगभग नामुमकिन सा है, क्योंकि कोई दूसरा बल्लेबाज 150 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू सका है.

IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक

क्रिकेट के मैदान में अक्सर कम ही ऐसे गेंदबाज होते हैं, जिनके नाम हैट्रिक दर्ज होती है. इस मामले में दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा सबसे आगे हैं. अमित मिश्रा ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 3 बार हैट्रिक लिया है. उन्होंने साल 2007 में दिल्ली से खेलते हुए डेक्कन के खिलाफ हैट्रिक लिया था. इसके बाद साल 2011 में पंजाब से खेलते हुए डेक्कन के खिलाफ और 2013 में सनराइजर्स से खेलते हुए पुणे के खिलाफ यह कारनामा किया था. इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल दूसरे नंबर पर हैं, जिनके नाम 2 हैट्रिक दर्ज हैं. ऐसे में अगले कुछ सालों में युजवेंद्र चहल यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST