<
Categories: बिज़नेस

गधे पालने पर सरकार दे रही लाखों की मदद, क्या है यह योजना और किन लोगों को मिलेगा लाभ, जानें पूरा प्रोसेस

राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) योजना के तहत सरकार गधा पालने वालों को सब्सिडी दे रही है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह योजना काम कैसे करती है और कौन लोग इसका लाभ उठा सकते हैं.

नौकरी करने वाले अमूमन लोगों में कभी न कभी नौकरी छोड़कर बिजनेस करने का विचार जरूर आता होगा. लेकिन, जिम्मेदारियों के चलते लोग नौकरी में ही रह जाते हैं. लेकिन, नौकरी छोड़कर बिजनेस करने के बारे में सोचने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, सरकार पशु-पालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा रही है. केंद्र सरकार ने गधा पालन को लेकर एक योजना शुरु की है.

राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) योजना के तहत सरकार गधा पालने वालों को सब्सिडी दे रही है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह योजना काम कैसे करती है और कौन लोग इसका लाभ उठा सकते हैं. 

क्या वाकई गधे पालने से मिलेंगे पैसे

इन दिनों गधे पालने से 50 लाख रुपये मिलने की बात काफी चर्चा में है. राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत अगर कोई व्यक्ति गधा पालन का प्रोजेक्ट या व्यवसाय को शुरु करने जा रहा है तो ऐसे में सरकार द्वारा उसे आर्थिक सहायता मिलेगी. माना जा रहा है कि योजना के तहत आपकी लागत का लगभग 50 फीसदी हिस्सा सब्सिडी के रूप में मिल जाएगा. यानि अगर आपने एक करोड़ रुपये लगाकर इस प्रोजेक्ट को शुरु किया है तो ऐसे में सरकार आपको 50 लाख रुपये की सब्सिडी दे सकती है. 

क्या हैं गधा पालन के नियम

गधा पालन की शुरुआत करने के लिए कुछ नियम और शर्तें रखी गई हैं. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कम से कम 50 फीमेल और 5 मेल गधों का होना काफी जरूरी था. यह योजना केवल देशी नस्लों के गधों पर ही लागू होती है. अगर गधे विदेशी नस्ल के हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता है. इस योजना के तहत आपको सब्सिडी की पहली किश्त बैंक से लोन एक्सेप्ट हो जाने का बाद मिलती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

श्री गुरुकृपा विद्या संकुल की 18+ शाखाओं में भव्य नवरात्रि उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 21 अक्टूबर: श्री गुरुकृपा विद्या संकुल की 18 से अधिक शाखाओं में…

Last Updated: October 21, 2026 18:37:19 IST

Kal Ka Rashifal 22 October 2026: मेष को मिल सकता है रुका पैसा, धनु के लिए तरक्की के संकेत; पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को पापांकुशा एकादशी और वृद्धि योग का संयोग…

Last Updated: October 21, 2026 18:23:02 IST

सूरत में JOGI आयुर्वेद के 1 लाख वर्गफुट में बने मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल की शुरुआत

50 बेड की सुविधा के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, पंचकर्म, भर्ती होकर इलाज कराने…

Last Updated: October 21, 2026 18:22:22 IST

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार की तस्वीर वाले रावण का दहन, KYS के 10 छात्र हिरासत में

Delhi News: दिल्ली के संगम पार्क में दशहरे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश…

Last Updated: October 21, 2026 18:11:31 IST

हरिद्वार से दिल्ली-NCR तक गंगनहर बंद होने का असर, कहीं सूखे घाट तो कहीं पानी और सिंचाई की बढ़ी चिंता

Ganga Closure Impact: गंगनहर का पानी बंद कर दिया गया है. साफ-सफाई को देखते हुए…

Last Updated: October 21, 2026 17:23:13 IST