<

पूरे टूर्नामेंट फ्लॉप, फिर फाइनल में बल्ले से मचाई तबाही… अभिषेक शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

IND vs NZ Final: अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है. पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप होने के बाद अभिषेक शर्मा ने फाइनल में 52 रनों की पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई.

Abhishek Sharma Fifty: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया है. अभिषेक शर्मा ने इस बड़े मुकाबले में 21 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 6 चौके और 3 चौके लगाए. इस दौरान अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 247 का रहा. 8वें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रविंद्र ने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा के लिए अभी तक का सफर काफी निराशाजनक रहा था. इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के बल्ले से 7 मैचों में सिर्फ 89 रन आए थे, जिसके चलते उनके टीम में उनकी जगह पर भी सवाल खड़े होने लगे थे. ऐसे में फाइनल में अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

अभिषेक शर्मा ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. अभिषेक शर्मा भारत के लिए ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. इस मामले में भारत पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह पहले नंबर पर है, जिन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था. इतना ही नहीं, अभिषेक शर्मा का यह अर्धशतक टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले साल 2024 में साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने भारत के खिलाफ 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था.

अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर उठे थे सवाल

अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत काफी खराब रही. विश्व कप के पहले तीन मैचों में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. इसके बाद सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा के बल्ले से इस टूर्नामेंट का पहला अर्धशतक आया, लेकिन फिर अगले 2 मैचों में वह फ्लॉप साबित हुए. ऐसे में फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा को प्लेइंग-11 से बाहर करने पर भी चर्चा शुरू हो गई थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा दिखाया. अब आखिरकार फाइनल के अहम मुकाबले में अभिषेक शर्मा के बल्ले से तूफानी फिफ्टी आई है.


भारत की तूफानी शुरुआत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज करने का न्योता दिया. भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन और अभिषेक शपर्मा पारी की शुरुआत करने आए. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. भारतीय टीम ने पावरप्ले (1-6 ओवर) में ही 92 रन बोर्ड पर लगा दिए. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

CSK vs RR head to head: क्या धोनी के बिना मुकाबले को अपने नाम कर पाएगी सीएसके? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

CSK vs RR head to head: एम एस धोनी की गैरमौजूदगी में लीडरशिप रोल  धोनी…

Last Updated: March 30, 2026 15:02:59 IST

डेढ़ साल की मासूम के सामने मां की हत्या, गैस सिलेंडर से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसने सिलेंडर से पीट-पीटकर…

Last Updated: March 30, 2026 15:00:41 IST

हेलमेट नहीं पहनने पर पति को टोका तो पत्नी को आई माता, थाने में करने लगी तांडव; पुलिस ने पैसे देकर कराया शांत

MP Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: March 30, 2026 14:52:17 IST

Bank Holidays April 2026: गुड फ्राइडे से अंबेडकर जयंती तक, अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद, देखें लिस्ट

Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में बैंक छुट्टियों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां प्राप्त…

Last Updated: March 30, 2026 14:40:28 IST

भारत में लॉन्च से पहले बढ़ी iPhone 18 Pro Max की मांग, क्या पिछली सीरीज से हो सकता है बेहतर, जानें फीचर्स

अब यूजर्स iPhone 18 Pro Max के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे…

Last Updated: March 30, 2026 14:17:58 IST