<

अजिंक्य रहाणे का क्रिकेट से संन्यास… इमोशनल होकर कहा अलविदा, अब बच्चों का देंगे ट्रेनिंग

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. रहाणे ने 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट समेत सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. 38 साल के रहाणे ने अपने फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करके दी. उनका आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर था, जबकि आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच उन्होंने 2026 मुंबई टी20 लीग में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की कप्तानी करते हुए खेला. रहाणे ने अपने करियर में भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले.

रहाणे ने अपने मैसेज में कहा कि हर सफर की एक शुरुआत और एक अंत होता है. उन्होंने बताया कि बल्लेबाजी में सही टाइमिंग हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकत रही और अब उन्हें लगा कि क्रिकेट को अलविदा कहने का यही सही समय है. उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि डोंबिवली से रोज अभ्यास के लिए सफर करना आसान नहीं था, लेकिन भारत की जर्सी पहनने का सपना उन्हें लगातार आगे बढ़ाता रहा. उन्होंने हमेशा देश और टीम को अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से ऊपर रखा.

टेस्ट क्रिकेट में शानदार रहा करियर
अजिंक्य रहाणे का टेस्ट करियर बेहद शानदार रहा. उन्होंने 85 टेस्ट मैचों में 5,077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा 90 वनडे मैचों में उन्होंने 2,962 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 375 रन बनाए. विदेशी परिस्थितियों में उनकी बल्लेबाजी की हमेशा सराहना हुई और उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं.

अब युवा खिलाड़ियों को देंगे अनुभव का लाभ
संन्यास के बाद भी अजिंक्य रहाणे क्रिकेट से दूर नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करना और अपने अनुभव उनके साथ साझा करना है. रहाणे ने कहा कि भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा. जीत, हार, साथियों के साथ बिताए गए पल और मैदान पर बनी यादें हमेशा उनके दिल में रहेंगी. उन्होंने क्रिकेट, अपने परिवार, साथियों, कोचों और फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह खेल हमेशा उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहेगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST