<

अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, अब पेंशन में कितना पैसा देगी BCCI, और क्या क्या मिलेंगी सुविधाएं?

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को 30 जुलाई को अलविदा कह दिया है. उनके संन्यास के बाद फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि बीसीसीआई उन्हें हर महीने कितनी पेंशन देगी?

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को 30 जुलाई को अलविदा कह दिया है. रहाणे ने अपने संन्यास का ऐलान एक वीडियो के जरिए किया जिसमें वह उदास नजर आ रहे थे, और आखिर तक तो उनकी आंखें भी नम हो गई थी.  अपने शांत स्वभाव और शानदार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले रहाणे ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलीं. अब उनके संन्यास के बाद फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि बीसीसीआई उन्हें हर महीने कितनी पेंशन देगी और इसके अलावा क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी.
बीसीसीआई की पेंशन योजना के मुताबिक, जिन पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने 25 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं, उन्हें 70 हजार रुपये हर महीने पेंशन दी जाती है. अजिंक्य रहाणे इस श्रेणी में आते हैं, इसलिए उन्हें भी बीसीसीआई की ओर से 70 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी. इससे पहले भी इस श्रेणी के जितने भी क्रिकेटरों ने संन्यास लिया है उन्हें मासिक पेंशन के रूप में 70000 रुपए दिए जाते हैं.
कॉमेंट्री की तरफ जा सकता है ध्यान
पेंशन के अलावा बीसीसीआई अपने पूर्व खिलाड़ियों के लिए समय-समय पर वेलफेयर स्कीम भी चलाती है. जरूरत पड़ने पर मेडिकल सहायता और अन्य आर्थिक मदद भी दी जाती है. अब भले ही अजिंक्य रहाणे मैदान पर खेलते नजर नहीं आएंगे, लेकिन भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और बीसीसीआई की पेंशन योजना उनके भविष्य को आर्थिक सुरक्षा देने का काम करेगी. हालांकि, अब रहाणे कॉमेंट्री और स्पोर्स्ट एनालिस्ट के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं.
शानदार रहा करियर
रहाणे का करियर काफी शानदार रहा. उन्होंने भारत के लिए कई अहम मुकाबले जिताए और साल 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान के तौर पर टीम इंडिया को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज भी जिताई. भारत के बाहर उनका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा और मुश्किल समय में उन्होंने टीम के लिए कई बेहतरीन पारियां खेलीं. इसी वजह से उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिना जाता है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Mr. Faisu Wedding Card: जन्नत जुबैर नहीं… कौन है फैजू की दुल्हन? निकाह का कार्ड हुआ वायरल; डेट भी हुई रिवील

Mr. Faisu Wedding Card Goes Viral: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू की शादी की खबरें…

Last Updated: September 30, 2026 14:38:53 IST

Mangalore Refinery Blast: MRPL रिफाइनरी में जोरदार धमाका, कई KM तक गूंजी आवाज; काले धुएं से मची अफरा-तफरी

Mangalore Mrpl Blast: धमाके की आवाज मंगलुरु एयरपोर्ट तक भी सुनाई दी. एयरपोर्ट के प्रशासनिक…

Last Updated: September 30, 2026 13:55:16 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 30, 2026 13:52:20 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 30, 2026 13:37:21 IST

Dubai Flight Hijack: पायलट ने दबाया हाइजैक अलर्ट? दुबई-तेलअवीव फ्लाइट में मचा हड़कंप, सऊदी अरब में लैंडिंग

Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Signal: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान…

Last Updated: September 30, 2026 13:26:41 IST