5
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को 30 जुलाई को अलविदा कह दिया है. रहाणे ने अपने संन्यास का ऐलान एक वीडियो के जरिए किया जिसमें वह उदास नजर आ रहे थे, और आखिर तक तो उनकी आंखें भी नम हो गई थी. अपने शांत स्वभाव और शानदार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले रहाणे ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलीं. अब उनके संन्यास के बाद फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि बीसीसीआई उन्हें हर महीने कितनी पेंशन देगी और इसके अलावा क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी.
बीसीसीआई की पेंशन योजना के मुताबिक, जिन पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने 25 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं, उन्हें 70 हजार रुपये हर महीने पेंशन दी जाती है. अजिंक्य रहाणे इस श्रेणी में आते हैं, इसलिए उन्हें भी बीसीसीआई की ओर से 70 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी. इससे पहले भी इस श्रेणी के जितने भी क्रिकेटरों ने संन्यास लिया है उन्हें मासिक पेंशन के रूप में 70000 रुपए दिए जाते हैं.
कॉमेंट्री की तरफ जा सकता है ध्यान
पेंशन के अलावा बीसीसीआई अपने पूर्व खिलाड़ियों के लिए समय-समय पर वेलफेयर स्कीम भी चलाती है. जरूरत पड़ने पर मेडिकल सहायता और अन्य आर्थिक मदद भी दी जाती है. अब भले ही अजिंक्य रहाणे मैदान पर खेलते नजर नहीं आएंगे, लेकिन भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और बीसीसीआई की पेंशन योजना उनके भविष्य को आर्थिक सुरक्षा देने का काम करेगी. हालांकि, अब रहाणे कॉमेंट्री और स्पोर्स्ट एनालिस्ट के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं.
शानदार रहा करियर
रहाणे का करियर काफी शानदार रहा. उन्होंने भारत के लिए कई अहम मुकाबले जिताए और साल 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान के तौर पर टीम इंडिया को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज भी जिताई. भारत के बाहर उनका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा और मुश्किल समय में उन्होंने टीम के लिए कई बेहतरीन पारियां खेलीं. इसी वजह से उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिना जाता है.