<

प्यार के लिए तोड़ी धर्म की दीवार… जब इस भारतीय खिलाड़ी ने की मुस्लिम दोस्त की बहन से शादी, पढ़ें Love स्टोरी

Ajit Agarkar Love Story: कहते हैं कि जब दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तो उन्हें दुनिया की कोई ताकत अलग नहीं कर पाती है. ऐसी ही कहानी है भारत के पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर की, जिन्होंने अपनी मोहब्बत के लिए धर्म को दीवार को तोड़ दिया था.

Ajit Agarkar Love Story: वर्तमान में दो प्यार करने वाले अलग-अलग धर्म के लोगों को शादी करने के लिए अपने ही परिवार से जंग लड़नी पड़ती है. कुछ लोग अपने परिवार को मनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो कुछ लोग अलग हो जाते हैं. आज हम ऐसे ही एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर की बात करने वाले हैं, जिसने अपनी मोहब्बत के लिए धर्म की दीवार को तोड़ दिया. भारत के पूर्व ऑलराउंडर और वर्तमान में टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने 9 फरवरी 2022 को फातिमा घड़ियाली से शादी की थी. फातिमा घड़ियाली अगरकर के दोस्त की बहन हैं. अजीत अगरकर की मुलाकात फातिमा से उनके सबसे अच्छे दोस्त मजहर के माध्यम से हुई थी, जो मुंबई में घरेलू क्रिकेटर थे.
अगरकर के लिए फातिमा से शादी करना इतना आसान नहीं था, क्योंकि दोनों ही अलग-अलग धर्म के थे. अजीत अगरकर हिन्दू पंडित हैं, जबकि फातिमा मुस्लिम. लेकिन जब सच्चा प्यार होता है, तो दुनिया की कोई भी ताकत प्रेमी जोड़े को साथ होने से नहीं रोक सकती है. पढ़ें अजीत अगरकर की लव स्टोरी…

अगरकर-फातिमा के बीच कैसे हुई दोस्ती?

अजीत अगरकर और फातिमा के भाई मजहर साथ में क्रिकेट खेलते थे. मजहर के जरिए ही अगरकर की फातिमा के साथ मुलाकात हुई थी. अगरकर कई बार मजहर के घर उनसे मिलने के लिए जाते थे. इसके अलावा फातिमा अक्सर अपने भाई मजहर के साथ उन मैचों और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाया करती थीं, जहां अजीत अगरकर मौजूद होते थे. फातिमा को अगरकर की सादगी बहुत पसंद आई.इसी दौरान दोनों की बीच दोस्ती हुई, जिसके बाद दोनों जल्द ही एक-दूसरे को डेट करने लगे. उस दौरान अगरकर की पत्नी फातिमा एक निजी कंपनी में मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में काम करती थीं. जब उन्होंने साल 2000 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर से शादी की थी.

कैसे हुई दोनों की शादी?

अजीत अगरकर और फातिमा की दोस्ती होने के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. इसी दौरान उनके दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. हालांकि उन दोनों के प्यार की राह इतनी ज्यादा आसान नहीं थी. अजीत अगरकर एक हिन्दू पंडित थे, जबकि फातिमा मुस्लिम धर्म की हैं. उस जमाने में दो अलग-अलग धर्म के लोगों को शादी करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल था. बहुत से लोग उनकी शादी के खिलाफ थे, लेकिन अगरकर और फातिमा ने तय किया कि वे अपने प्यार में धर्म को दीवार नहीं बनने देंगे.
अगरकर और फातिमा ने अपने-अपने परिवार को इस शादी के लिए मनाया. साल 2001 में पहली बार अगरकर और फातिमा के बीच प्यार के रिश्ते का खुलासा हुआ, जिसके बाद 9 फरवरी 2002 को दोनों ने शादी कर ली. उनकी शादी में सिर्फ करीब लोग और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे. इसके बाद शादी के रिसेप्शन में पूरी भारतीय टीम शामिल हुई. अगरकर और फातिमा पिछले 23 सालों से साथ में हैं, लेकिन कभी उनके बीच किसी विवाद की खबर सामने नहीं आई. उन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम राज है.

अजीत अगरकर का क्रिकेट करियर

मौजूदा समय में अजीत अगरकर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता (Chief Selector) हैं. उनके क्रिकेट करियर की बात करें, अगरकर ने साल 1998 से 2007 के बीच भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में कुल 58 विकेट, वनडे में 288 विकेट और टी20I में 4 विकेट हासिल किए हैं. अजीत अगरकर ने टेस्ट में एक शतक भी लगाया है, जो इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर आया था.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST