<

खंडवा में इमाम नियुक्ति विवाद पर गरमाई सियासत, ओवैसी के सवाल पर बीजेपी सांसद ने किया पलटवार

Khandwa Imam Controversy: खंडवा मे इमाम विवाद को लेकर सांसद असद उद्दीन ओवेसी पर खंडवा के बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटील आमने सामने आ चुके है.

Gyaneshwar Patil on Asaduddin Owaisi Statement: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक मस्जिद कमेटी द्वारा बिहार से इमाम बुलाए जाने के बाद दर्ज हुई FIR अब तूल पकड़ चुकी है. प्रशासनिक कार्रवाई से शुरू हुआ यह मामला अब सीधा सियासी जंग का रूप ले चुका है. हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने खंडवा एसपी की भूमिका पर सवाल उठाए, तो वहीं खंडवा के बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पलटवार करते हुए ओवैसी पर जातिगत राजनीति करने का आरोप जड़ दिया.

क्या हैं पूरा मामला?

8 सितंबर को खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम खारकला की एक मस्जिद में पुलिस को सूचना मिली कि यहां अख्तर रज़ा, निवासी बिहार, बतौर इमाम ठहराए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि मस्जिद कमेटी के सदर मोहम्मद हनीफ खान ने प्रशासन को इसकी कोई जानकारी नहीं दी थी.

पुलिस का कहना है कि जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार किसी भी बाहरी व्यक्ति के ठहराव की सूचना देना अनिवार्य है. इस नियम का उल्लंघन करने पर थाना प्रभारी खालवा जगदीश सिंधिया ने इमाम और मस्जिद कमेटी के सदर दोनों के खिलाफ BNS की धारा 223 के तहत अपराध क्रमांक 319/25 दर्ज किया.

क्या था ओवैसी का बयान?

FIR की खबर सामने आते ही स्थानीय मुस्लिम समाज में गहरी नाराजगी देखी गई. समुदाय के प्रतिनिधियों ने इसे अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताते हुए अपनी आपत्ति जताई और मामला ओवैसी तक पहुंचाया. इसके बाद एक सभा में असदुद्दीन ओवैसी ने खंडवा एसपी मनोज राय पर सीधा हमला बोला. उन्होंने सवाल उठाया कि संविधान का आर्टिकल 19 बड़ा है या BNS की धारा 223? ओवैसी ने आरोप लगाया कि इमाम पर केवल मुसलमान होने की वजह से कार्रवाई की गई है.

बीजेपी सांसद का पलटवार

ओवैसी के इस बयान पर खंडवा के बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पूरी सोच-समझकर कार्रवाई की होगी. कोर्ट के रास्ते हमेशा खुले हैं और अगर एफआईआर गलत होगी तो न्यायालय दूध का दूध और पानी का पानी कर देगा. सांसद पाटिल ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हमेशा आग में घी डालने का काम करते हैं और जातिगत राजनीति करते हैं. जबकि बीजेपी सबके साथ न्याय की नीति पर चलती है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: गरबा खेलना है तो दिल्ली की इन 5 जगहों पर पहुंचें, डांडिया नाइट्स के लिए सजने लगे पंडाल

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: नवरात्रि 2026 में दिल्ली में गरबा और डांडिया के लिए कई…

Last Updated: October 7, 2026 15:50:13 IST

Tej Pratap Yadav Second Marriage: विदेशी संग ब्याह रचाएंगे तेजू भैया, बाहों में बाहें डाल कर रहे रोमांस; बोले- शादी करोगी न तुम?

Rise And Fall 2 में तेज प्रताप यादव और इरीना रुदकोवा की रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 15:44:47 IST

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, क्रिकेट खेलने गए 11 खिलाड़ियों में 4 की मौत; ट्रक में घुसी कार

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्रिकेट खिलाड़ियों की कार ट्रक से…

Last Updated: October 7, 2026 15:32:32 IST

4 महिलाएं और दो पुरुष अचानक पहुंचे स्पा सेंटर, किया हंगामा, लाखों वसूलकर किया कांड

Bengaluru Spa Extortion: बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा इलाके में चार महिलाएं और दो पुरुष अचानक एक…

Last Updated: October 7, 2026 15:26:11 IST

CBSE Board Exam 2027: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! 10वीं-12वीं के एग्जाम की डेटशीट को लेकर आया बड़ा अपडेट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, LOC प्रक्रिया जारी. डेटशीट…

Last Updated: October 7, 2026 15:12:30 IST

8th Pay Commission: अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 हुआ तो सरकारी कर्मचारियों की चांदी! इतनी हो जएगी सैलरी; देखें पूरा गणित

8th Pay Commission: पता करें कि अगर आठवें Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से…

Last Updated: October 7, 2026 15:09:09 IST