जापान में आयोजित होने जा रहे एशियाई खेलों में इस बार क्रिकेट का रोमांच फिर देखने को मिलेगा. भारतीय टीम भी इस महाकुंभ में पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है और क्रिकेट के सभी मुकाबले कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे. शेड्यूल आने के बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है.
क्वार्टर फाइनल से सीधे मैदान में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम
पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को उनकी बेहतर रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल (QF) में जगह मिली है. वहीं, ग्रुप A (अफगानिस्तान, जापान, नेपाल) और ग्रुप B (हांगकांग, मलेशिया, ओमान) की टीमें पहले ग्रुप स्टेज के मैच खेलेंगी. भारतीय टीम 28 सितंबर को ग्रुप A की उपविजेता (Runner-up) टीम के खिलाफ अपना क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी.
28 सितंबर (सोमवार): क्वार्टर फाइनल 2 – भारत बनाम ग्रुप A (Runner-up)
1 अक्टूबर (गुरुवार): सेमीफाइनल 2
3 अक्टूबर (शनिवार): कांस्य पदक मैच और फाइनल
एशियाई खेल क्रिकेट का पूरा शेड्यूल
पुरुष वर्ग:
24 से 26 सितंबर (ग्रुप स्टेज): अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हांगकांग, मलेशिया और ओमान के मैच
28 सितंबर:
QF 1: पाकिस्तान बनाम ग्रुप B (Runner-up)
QF 2: भारत बनाम ग्रुप A (Runner-up)
29 सितंबर:
QF 3: श्रीलंका बनाम ग्रुप A विजेता
QF 4: बांग्लादेश बनाम ग्रुप B विजेता
1 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल | दूसरा सेमीफाइनल
3 अक्टूबर: कांस्य पदक मुकाबला | फाइनल मैच
18 सितंबर को जापान के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय महिला टीम
महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 17 सितंबर से होगा. प्रतियोगिता में भारत के अलावा श्रीलंका, मलेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, चीन और थाईलैंड जैसी टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 18 सितंबर को मेजबान जापान के खिलाफ खेलेगी.
18 सितंबर (शुक्रवार): भारत बनाम जापान
20 सितंबर (रविवार): सेमीफाइनल मुकाबले
22 सितंबर (मंगलवार): कांस्य पदक मुकाबला और फाइनल
महिला वर्ग:
17 सितंबर: बांग्लादेश बनाम चीन | पाकिस्तान बनाम थाईलैंड
18 सितंबर: श्रीलंका बनाम मलेशिया | भारत बनाम जापान
20 सितंबर: पहला सेमीफाइनल | दूसरा सेमीफाइनल
22 सितंबर: कांस्य पदक मुकाबला | फाइनल मैच