IND vs SL, Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है, जहाँ टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है. जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11, प्रैक्टिस से जुड़ी ताजा जानकारी और अगर मैच बारिश में धुलता है तो कौन पहुँचेगा सीधे फाइनल में.
वैभव सूर्यवंशी
जापान के निस्सहिन (Nisshin) के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Sooryavanshi) को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है. डिफेंडिंग चैंपियन भारत का सामना इस मुकाबले में श्रीलंका से हो रहा है. श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे (Sahan Arachchige) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसके चलते भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरेगी. इसके साथ ही दोनों टीमों की प्लेइंग 11 भी सामने आ गई है.
भारत (प्लेइंग XI): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
श्रीलंका (प्लेइंग XI): लसिथ क्रॉस्पुल, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानीडु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वनुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, थरिंदु रतनायके, बिनुरा फर्नांडो.
नागोया पहुँचने के बाद से ही भारी बारिश के कारण भारतीय टीम को प्रैक्टिस करने का ज्यादा मौका नहीं मिला. सेमीफाइनल से ठीक पहले आसमान साफ हुआ है. गुरुवार और शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन शनिवार यानी फाइनल के दिन बारिश फिर से लौट सकती है. बारिश की वजह से चारों क्वार्टर फाइनल मैच रद्द करने पड़े थे, जिसके बाद बेहतर ICC रैंकिंग वाली टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई.
दरअसल, सेमीफाइनल में पहुँचने वाली चारों टीमों ने अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला है. दो बार की T20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार है. अगर मौसम साफ रहता है, तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को यह मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, खासकर इसलिए भी क्योंकि श्रीलंका ने अपनी मुख्य टीम नहीं उतारी है. लीग मैचों में कम स्कोर देखने को मिला था और बारिश की वजह से पिच धीमी रहने की संभावना है.
भारतीय टीम 20 सितंबर को जापान पहुँची थी और तब से उसे टोक्यो के पास सिर्फ मेजबान टीम के खिलाफ 5-5 ओवर का एक मैच खेलने का मौका मिला. अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच (जो बारिश की वजह से रद्द हो गया था) से पहले अय्यर ने स्वीकार किया था कि खराब मौसम के कारण टीम प्रैक्टिस सेशन से चूक गई, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पेशेवर खिलाड़ी होने के नाते वे कोई बहाना नहीं बना सकते.
अगर सेमीफाइनल मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो भारत अपनी शीर्ष (टॉप) ICC रैंकिंग के आधार पर सीधे फाइनल में पहुँच जाएगा. श्रीलंका 9वें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 6वें और बांग्लादेश 8वें स्थान पर है. यदि दूसरा सेमीफाइनल भी बारिश की भेंट चढ़ता है, तो पाकिस्तान अपनी बेहतर रैंकिंग के कारण आगे बढ़ेगा. अगर 3 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में मौसम खलल डालता है और मैच नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा.
Silver Rate Today 1 Oct 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा चांदी के दाम…
IND VS SL Semifinal Playing11:इंडियन टीम के मौजूदा कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कप्तान श्रेयस अय्यर…
Asian Games 2026:फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका मैच के विनर से होगा.…
The Paradise Box Office Collection Day 7: नानी की 'द पैराडाइज' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार…
IND vs SL Semifinal Live Streaming: एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में आज भारत…
IND vs SL Semifinal Weather Report: एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने…