Who is Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार एक अनुभवी इंडियन पायलट हैं जो दुबई की एयरलाइन Flydubai के बोइंग 737 फ़्लीट में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर काम करते हैं.उनके प्रोफ़ेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो, वह भारत की SpiceJet एयरलाइन के साथ लगभग 11 साल (2011 से 2022) बिताने के बाद जून 2022 में Flydubai में शामिल हुए.
स्मित मछार कौन है?
Who is Captain Smit Machchhar: दुबई से इजराइल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में जिस पायलट को उसके को-पायलट ने चाकू मारा था, वह भारतीय नागरिक स्मित मछार थे. इंडियन पायलट कैप्टन स्मित मछार ने Flydubai की एक फ़्लाइट में लगभग 180 पैसेंजर की जान बचाई. जिनमे से ज्यादा इज़राइली नागरिक थे. उन्होंने बीच हवा में एक बड़ा हादसा होने से बचाया. उनकी बहादुरी के लिए उन्हें दुनिया भर में तारीफ़ मिली है. इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और दुनिया के कई नेताओं ने उनकी बहादुरी को सलाम किया है. लोग उनके बारे में जानने को उत्सुक हैं, तो चलिए उनके बारे में और जानते हैं.
कैप्टन स्मित मछार एक अनुभवी इंडियन पायलट हैं जो दुबई की एयरलाइन Flydubai के बोइंग 737 फ़्लीट में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर काम करते हैं.उनके प्रोफ़ेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो, वह भारत की SpiceJet एयरलाइन के साथ लगभग 11 साल (2011 से 2022) बिताने के बाद जून 2022 में Flydubai में शामिल हुए. SpiceJet में उन्होंने कमांड में 6,400 घंटे से ज़्यादा उड़ान भरी और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन और सीनियर कमांडर के तौर पर काम किया. उनके पास बोइंग 737 फ्लीट (B737-800 और B737 MAX सहित) पर कुल 9,750 घंटे से ज़्यादा का प्रोफेशनल फ्लाइंग एक्सपीरियंस है. स्मित मच्छर के पास मुंबई के वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री है.
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 में हवा में एक गंभीर सिक्योरिटी क्राइसिस हो गया. लगभग 34,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते समय, कॉकपिट के अंदर एक हिंसक झगड़ा हो गया. अधिकारियों ने को-पायलट की पहचान ओमानी नागरिक के तौर पर की, जिसने एयरक्राफ्ट के कंट्रोल सिस्टम को खराब करने और उसे तेजी से नीचे उतारने की कोशिश की.
झगड़े के दौरान, आरोपी ने कैप्टन स्मित मछार पर चाकू से हमला किया, जिससे उनके सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं और बहुत खून बहने लगा. इसके बावजूद, कैप्टन ने हिम्मत नहीं हारी और हमलावर को एयरक्राफ्ट पर पूरी तरह से कंट्रोल करने से रोक लिया. प्लेन लगभग एक मिनट में तेज़ी से 14,000 से 17,000 फीट नीचे आ गया.
कैप्टन स्मित मछार ने कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और क्रू और पैसेंजर्स को अलर्ट किया. प्लेन में मौजूद पैसेंजर्स और दूसरे ऑफ-ड्यूटी पायलट्स की मदद से हमलावर को काबू में किया गया. फिर प्लेन को सऊदी अरब के ताबुक में प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअज़ीज़ एयरपोर्ट पर सेफली डायवर्ट किया गया और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
इस बीच गुरुवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्टन स्मित मछार को हीरो बताया.उन्होंने लिखा, ‘कैप्टन स्मित मछार एक हीरो हैं. बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया. उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई. भारत को कैप्टन मछार पर गर्व है. हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.’
Captain Smit Machchhar is a HERO.
In the face of the gravest danger and despite being seriously injured, he showed immense courage and an unwavering resolve to protect the lives of others.
His valour helped save hundreds of lives and avert a great tragedy.
India is proud of…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2026
नेतन्याहू ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की असाधारण बहादुरी के लिए उन्हें सलाम है. चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने मुकाबला किया, हमलावर का विरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की, जिससे हवा में होने वाली एक बड़ी दुर्घटना टल गई. उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इजराइली नागरिक और अन्य देशों के लोग भी शामिल थे. मैं कैप्टन मछार के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूं. वह एक सच्चे हीरो हैं.’
इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मछार को हीरो बताया. उन्होंने कहा, ‘पायलट की हालत बहुत खराब थी, मुझे लगता है कि अभी भी उनकी हालत खराब है, लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाई, जोकि अद्भुत था. एक तरह से वह हीरो हैं. पायलट ने दरवाजा खोला और पीछे की ओर गिरते हुए मदद के लिए चिल्लाया. ऐसा लगता है कि को-पायलट शायद कोई आतंकवादी था या फिर कोई सनकी. उसने पायलट पर चाकू से हमला किया.’
Silver Rate Today 1 Oct 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा चांदी के दाम…
IND VS SL Semifinal Playing11:इंडियन टीम के मौजूदा कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कप्तान श्रेयस अय्यर…
Asian Games 2026:फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका मैच के विनर से होगा.…
The Paradise Box Office Collection Day 7: नानी की 'द पैराडाइज' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार…
IND vs SL Semifinal Live Streaming: एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में आज भारत…
IND vs SL Semifinal Weather Report: एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने…