Asian Games 2026 IND vs PAK: क्या 2026 के एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा? ग्रुपिंग और शेड्यूल के हिसाब से क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल में टक्कर मुमकिन नहीं है. जानिए पूरा समीकरण कि आखिर किस शर्त पर फाइनल में भिड़ सकती हैं दोनों टीमें.
Asian Games 2026 में होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टी20 टीम अपने पहले मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है. टीम इंडिया 28 सितंबर को अपना पहला मैच खेलेगी. हालांकि, फैंस की नजरें सबसे ज्यादा इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा या नहीं.
एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में नहीं रखा गया है. इसी वजह से दोनों टीमों के बीच अभी कोई मैच तय नहीं है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं. बाकी चार टीमों के लिए फिलहाल मैच खेले जा रहे हैं.
शेड्यूल के मुताबिक, क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना नहीं होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत तभी संभव है, जब भारत और पाकिस्तान दोनों शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंचें.
भारतीय टीम को गोल्ड मेडल का मजबूत दावेदार माना जा रहा है और उसका फाइनल में पहुंचना तय नजर आ रहा है. वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए राह उतनी आसान नहीं है. फाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को एशिया की अन्य बड़ी और मजबूत टीमों को हराना होगा, जो उसके लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है.
जापान की परिस्थितियां गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जा रही हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों टीमें फाइनल तक का सफर तय करके फैंस को यह हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने का मौका देती हैं या नहीं.
Navratri Day 7 Puja Vidhi: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती…
Petrol Diesel Price Today 17 October 2026: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर आम लोगों…
Jailer 2 Day 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दूसरे दिन…
Delhi Weather Today 17 October 2026: आज दिल्ली-NCR में बारिश से ज्यादा धूप और हल्के…
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…