Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Asian Games 2026 में होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला? जानिए कब हो सकती है टक्कर, क्या है समीकरण

Asian Games 2026 में होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला? जानिए कब हो सकती है टक्कर, क्या है समीकरण

Asian Games 2026 IND vs PAK: क्या 2026 के एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा? ग्रुपिंग और शेड्यूल के हिसाब से क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल में टक्कर मुमकिन नहीं है. जानिए पूरा समीकरण कि आखिर किस शर्त पर फाइनल में भिड़ सकती हैं दोनों टीमें.

Written By:
Last Updated: September 25, 2026 15:27:00 IST

Mobile Ads 1x1

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टी20 टीम अपने पहले मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है. टीम इंडिया 28 सितंबर को अपना पहला मैच खेलेगी. हालांकि, फैंस की नजरें सबसे ज्यादा इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा या नहीं.

भारत-पाकिस्तान मैच की क्या है संभावना?

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में नहीं रखा गया है. इसी वजह से दोनों टीमों के बीच अभी कोई मैच तय नहीं है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं. बाकी चार टीमों के लिए फिलहाल मैच खेले जा रहे हैं.

शेड्यूल के मुताबिक, क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना नहीं होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत तभी संभव है, जब भारत और पाकिस्तान दोनों शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंचें.

फाइनल तक पहुंचने की राह

भारतीय टीम को गोल्ड मेडल का मजबूत दावेदार माना जा रहा है और उसका फाइनल में पहुंचना तय नजर आ रहा है. वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए राह उतनी आसान नहीं है. फाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को एशिया की अन्य बड़ी और मजबूत टीमों को हराना होगा, जो उसके लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है.

जापान की परिस्थितियां गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जा रही हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों टीमें फाइनल तक का सफर तय करके फैंस को यह हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने का मौका देती हैं या नहीं.

कपड़े धोकर बनाई ग्रिप, कंचों से सीखा निशाना; भारत को वो कप्तान जिसने पाकिस्तान के खिलाफ लिया ऐतिहासिक फैसला; निजी जीवन ने भी खूब बटोरीं सुर्खियां

वेस्टइंडीज के ये 3 खिलाड़ी भारत के लिए खतरा! टीम इंडिया को निकालना होगा तोड़, नहीं तो हाथ से फिसल सकती है सीरीज

MORE NEWS