UP Bihar Weather Updates: लखनऊ से रांची तक बारिश और तेज हवाओं का असर जारी है. मौसम विभाग ने यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी यूपी में 25-26 सितंबर को बहुत भारी बारिश संभव है.
यूपी-बिहार में कब बंद होगी बारिश?
Bihar UP Me Kab Band hogi Barish: मौसम की मार से लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है. लखनऊ में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि रांची में बारिश के साथ तेज हवाओं ने कई जगह पेड़ उखाड़ दिए और वाहनों को नुकसान पहुंचाया. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के पास बना डीप डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. इसके कमजोर होकर 26 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में पहुंचने की संभावना है. इसके बाद इसका असर उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ सकता है. पूर्वी यूपी में 24 सितंबर को भारी, 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी और 27 सितंबर को फिर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी यूपी में 25 से 27 सितंबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी हो सकती है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. पूर्वी एमपी में 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश, जबकि पश्चिमी एमपी में 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है.
बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24 से 26 सितंबर के बीच बारिश और गरज-चमक की संभावना है. बिहार और ओडिशा में तेज हवाएं चल सकती हैं. विदर्भ में भी 24 से 27 सितंबर तक बारिश का दौर बना रह सकता है. मौसम प्रणाली के प्रभाव से मध्य और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: सिक्किम में हाल बेहाल; जनजीवन अस्त-व्यस्त, मिट्टी और मलबे के साथ भूस्खलन, हैरान कर देगा Video
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 28 से 30 सितंबर के बीच बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. दक्षिण भारत में केरल, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बारिश का अनुमान है. वहीं, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के ये 3 खिलाड़ी भारत के लिए खतरा! टीम इंडिया को निकालना होगा तोड़, नहीं तो हाथ से फिसल सकती है सीरीज
Jailer 2 Day 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दूसरे दिन…
Delhi Weather Today 17 October 2026: आज दिल्ली-NCR में बारिश से ज्यादा धूप और हल्के…
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…