<

Asian Games 2026: बारिश के कारण नहीं हुआ क्रिकेट का फाइनल, तो कौन बनेगा चैंपियन? 2022 में भारत ने जीता था गोल्ड, अब बदल गया है नियम

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में बारिश की वजह से बिना खेले ही टीमें सेमी-फाइनल में पहुंच गईं, जिससे नियमों पर बवाल मच गया है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि अगर फाइनल के दिन भी झमाझम बारिश हो गई, तो गोल्ड मेडल आखिर किसी एक टीम की झोली में जाएगा, क्या नियम है?

एशियन गेम्स में क्रिकेट के नियमों को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. टूर्नामेंट के चारों क्वार्टर-फाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गए. एक भी गेंद फेंके बिना बारिश के कारण मैच रद्द होने पर बेहतर रैंकिंग वाली चार टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश सीधे सेमी-फाइनल में पहुंच गईं.

यह फैसला खेल भावना के लिहाज से थोड़ा निराशाजनक माना जा रहा है. अफगानिस्तान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग की टीमों ने ग्रुप स्टेज में कड़ा मुकाबला जीतकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उन्हें सेमी-फाइनल की रेस में अपनी ताकत दिखाने का मौका ही नहीं मिला.

28 सितंबर को भारत-अफगानिस्तान और पाकिस्तान-हांगकांग के मैचों में बारिश इतनी तेज थी कि टॉस भी नहीं हो सका. अगले दिन, 29 सितंबर को भी वही स्थिति देखने को मिली, जब श्रीलंका-नेपाल और बांग्लादेश-मलेशिया के बीच एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. इस घटना के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि अगर फाइनल मैच में भी बारिश आ गई, तो गोल्ड मेडल किसे मिलेगा?

फाइनल में बारिश हुई तो क्या होगा?

पुरुषों के क्रिकेट टूर्नामेंट में गोल्ड (स्वर्ण) और ब्रॉन्ज (कांस्य) पदक के मैच 3 अक्टूबर को होने हैं. फाइनल मैच के लिए यह नियम नहीं है कि बेहतर रैंकिंग वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाए. अगर फाइनल मैच बारिश के कारण पूरी तरह रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से गोल्ड मेडल दिया जाएगा.

यह नियम पहले ऐसा नहीं था. उदाहरण के लिए, 2022 के एशियन गेम्स में यदि फाइनल रद्द होता, तो उच्च रैंकिंग के आधार पर भारतीय टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता. हालांकि, अब इस नियम में बदलाव कर दिया गया है और मैच न होने की स्थिति में दोनों टीमों में गोल्ड मेडल बांटा जाएगा.

मैच के नतीजे के लिए कम से कम कितने ओवर जरूरी हैं?

मौजूदा नियमों के मुताबिक, किसी भी मैच का आधिकारिक परिणाम निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना अनिवार्य है. अगर 5 ओवर का खेल नहीं हो पाता है, तो मैच को ‘नो रिजल्ट’ घोषित कर दिया जाता है. लेकिन यदि 5-5 ओवर का खेल पूरा होने के बाद बारिश बाधा बनती है, तो मैच का फैसला ‘डीएलएस’ (Duckworth-Lewis-Stern) नियम के आधार पर किया जाएगा. इस स्थिति में किसी एक ही टीम को विजेता मानकर गोल्ड मेडल मिलेगा.

सेमी-फाइनल का शेड्यूल

एशियन गेम्स के दोनों सेमी-फाइनल मुकाबले 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे. सभी मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित किए जा रहे हैं.

  • 1 अक्टूबर (पहला सेमी-फाइनल): पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
  • 1 अक्टूबर (दूसरा सेमी-फाइनल): भारत बनाम श्रीलंका
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Rabi MSP Hike 2027-28: किसानों के लिए बड़ा फैसला, रबी की 6 फसलों का MSP बढ़ा, गेहूं से कुसुम तक जानें नई कीमत

Rabi MSP Hike 2027-28: केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए गेहूं, जौ,…

Last Updated: September 30, 2026 16:44:52 IST

ना अंतिम संस्कार, ना विदाई… 4 साल तक पिता के शव को संभालती रही बेटी, क्यों था चमत्कार का इंतजार?

Mumbai News: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: September 30, 2026 16:23:56 IST

Asian Games Medal Tally 2026: एक ही दिन में आए 4 गोल्ड, भारत को अब तक मिले 58 पदक… देखें पूरी लिस्ट

Asian Games India Medal Winner list: एशियाई खेलों में 30 सितंबर का दिन भारत के…

Last Updated: September 30, 2026 16:23:35 IST

EPFO New Rule: EPFO ने बढ़ाई PF वेज सीलिंग, अब हर महीने कितनी सैलरी कम आएगी? जानें हिसाब

EPFO New Rule: EPFO ने अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000…

Last Updated: September 30, 2026 16:11:59 IST

Wamiqa Gabbi Viral Video: ‘आप चिल्लाकर…’ पैपराजी पर भड़कीं वामिका गब्बी, कैमरे में कैद हुआ पूरा वीडियो

Wamiqa Gabbi Viral Video: 'प्रहार' ट्रेलर लॉन्च के दौरान वामिका गब्बी पैपराज़ी के व्यवहार से…

Last Updated: September 30, 2026 15:50:40 IST

Koffee With Karan Season 9: कॉफी विद करण’ का आखिरी कप बाकी, करण जौहर ने 22 साल बाद शो को कहा अलविदा

Koffee With Karan Season 9: करण जौहर ने ऐलान किया है कि ‘कॉफी विद करण’…

Last Updated: September 30, 2026 15:39:50 IST