Wamiqa Gabbi Viral Video: 'प्रहार' ट्रेलर लॉन्च के दौरान वामिका गब्बी पैपराज़ी के व्यवहार से नाराज हो गईं. उन्होंने चिल्लाकर बात करने पर सवाल उठाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पैपराजी पर भड़कीं वामिका गब्बी
Wamiqa Gabbi Viral Video: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ इन दिनों चर्चा में है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में मुंबई के CST स्टेशन इलाके में एक खास इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया. इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के कलाकारों ने मीडिया और पैपराज़ी के सामने तस्वीरें भी क्लिक कराईं. इवेंट में वामिका गब्बी भी पहुंचीं. वह हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. हालांकि, फोटोशूट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से वामिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
इवेंट से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराज़ी वामिका गब्बी की तस्वीरें ले रहे थे. इसी दौरान एक पैपराज़ी के व्यवहार पर वामिका नाराज होती नजर आईं. वह उस शख्स के पास गईं और उससे कुछ कहती दिखाई दीं. वीडियो में वामिका ने कहा कि ‘क्या आप किस तरह चिल्लाकर बात कर रहे हैं?’ इसके बाद वह ज्यादा बहस किए बिना वापस फोटोशूट के लिए चली गईं. कुछ देर की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
‘प्रहार’ में वामिका गब्बी एक अहम भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में वह उज्ज्वल निकम की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी. ट्रेलर में उनके किरदार की भी झलक देखने को मिली है. वामिका के साथ फिल्म में राजकुमार राव, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और अजिंक्य देव जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: Mr. Faisu Wedding Card: जन्नत जुबैर नहीं… कौन है फैजू की दुल्हन? निकाह का कार्ड हुआ वायरल; डेट भी हुई रिवील
ललित प्रभाकर ‘प्रहार’ में अजमल कसाब की भूमिका निभाते नजर आएंगे. ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म की कहानी और कलाकारों के किरदारों को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है. अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ‘प्रहार’ दर्शकों को कितनी पसंद आती है.
ये भी पढ़ें: KBC 18: 25 लाख के सवाल पर अटके अजय पूनिया, रिस्क लेने के बजाय छोड़ा गेम; घर ले गए 12.5 लाख
Rabi MSP Hike 2027-28: केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए गेहूं, जौ,…
Mumbai News: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Asian Games India Medal Winner list: एशियाई खेलों में 30 सितंबर का दिन भारत के…
EPFO New Rule: EPFO ने अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स में बारिश की वजह से बिना खेले ही टीमें सेमी-फाइनल…
Koffee With Karan Season 9: करण जौहर ने ऐलान किया है कि ‘कॉफी विद करण’…