India News (इंडिया न्यूज), NZ vs SL: आज क्रिकेट विश्व कप 2023 का 41वां मैच न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम को 171 रनों पर समेट दिया है। कीवी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 131 रनों पर समेट दिया। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने दस ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लॉकी फर्ग्युसन ने 10 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट, सैंटनर ने 22 रन दो विकेट, वहीं, रचिन रवींद्र ने 7.4 ओवर में 21 रन देकर विकेट चटकाए। टिम साउदी को एक सफलता मिली।
PC: SOCIAL MEDIA
श्रीलंका की ओर से कुसल परेरा ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 28 गेंदो का सामना किया और 9 चौके औऱ दो छक्के जड़े। इसके बाद महेश तीक्षणा ने सर्वाधिक 91 गेंदो का सामना कर 38 रन की पारी खेली। उनकी पारी में तीन चौके शामिल थे। एंजेलो मैथ्यूज ने 16 रन और डि सिल्वा 19 रन की पारी खेली। दिलशान मधुशंका ने 19 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
यह भी पढें: Cricket World Cup 2023: इस तरह यात्रा करते दिखे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Cricket World Cup 2023: श्रेयस अय्यर के सामने सवाल क्यों नहीं पूछ पाए सुनील गावस्कर, बताई यह वजह