<

जब बीच मैदान में घुसा कुत्ता… तो खिलाड़ी ने बल्ला छोड़ किया ऐसा काम, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम!

Abhishek Porel Dog Lover: दिल्ली कैपिटल्स के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का एक वीडियो सामने आया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक पोरेल मैदान पर आए कुत्ते को गोद में उठा लेते हैं. इसके बाद उसे प्यार से सुरक्षित स्थान पर छोड़कर आ जाते हैं.

Abhishek Porel Dog Lover: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) की शुरुआत शनिवार (28 मार्च) से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें जोर-शोर से अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में एक दिल छू लेने वाला नजारा दिखा. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाड़ी मैदान में प्रैक्टिस कर रहे थे. इसी दौरान एक कुत्ता मैदान के बीच में आ जाता है, जिसके चलते खेल रोकना पड़ जाता है. उस समय अभिषेक पोरेल बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे, लेकिन कुत्ते को देख उन्होंने बल्लेबाजी छोड़ दी. कुत्ता सीधा पिच पर चला गया, जिसके बाद अभिषेक पोरेल ने तुरंत कुत्ते को अपनी गोद में उठा लिया. इसके बाद अभिषेक पोरेल उस कुत्ते को बाहर सुरक्षित स्थान पर छोड़कर आ जाते हैं. यह देख मैदान में मौजूद अन्य सभी खिलाड़ी और स्टाफ तालियां बजाने लगते हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर इस प्यारे मूमेंट का वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. फैंस अभिषेक पोरेल के इस प्यार अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं. नीचे देखें वीडियो…

अभिषेक पोरेल की जमकर हो रही तारीफ

यह वीडियो सामने आने के बाद युवा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. फैंस इंटरनेट पर अभिषेक पोरेल को डॉग लवर बता रहे हैं. एक यूजर ने तो लिखा कि वो चाहते हैं कि एक नॉर्मल मैच के दौरान ऐसी घटना हो, जिसे देखकर हर कोई तालियां बजाएगा.

दिल्ली कैपिटल्स कब खेलेगी पहला मैच?

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए दिल्ली कैपिटल्स ट्रेवल करेगी. हालांकि अभी दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने होम ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रही है. इस साल दिल्ली कैपिटल्स की टीम में काफी मजबूती और बैलेंस दिखाई दे रहा है. ऐसे में इस बार अक्षर पटेल की कप्तानी में DC की टीम अपना पहला IPL खिताब हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

पिछले साल कैसा रहा था प्रदर्शन?

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि बाद में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लड़खड़ा गई, जिसके चलते वो प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाए. ऐसे में इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम पुरानी कमियों को दूर करके नए सीजन में नई शुरुआत करेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

क्या आपकी नजरें हैं बाज जैसी तेज? 10 सेकेंड में तस्वीर में छिपा अलग नंबर ढूंढकर दिखाएं

Optical Illusion: आज हम आपके लिए एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज लेकर आए है,सामने दिख…

Last Updated: March 27, 2026 16:24:19 IST

NHAI Internship: एनएचएआई में काम करने का बेहतरीन मौका, बस करना होगा ये काम, 20000 होगी स्टाइपेंड

NHAI Internship: एनएचएआई में काम करने का एक शानदार अवसर है. अगर आप भी यहां…

Last Updated: March 27, 2026 16:11:12 IST

Jodidara Marriage: बीवी बनी मां, बच्चे के पापा पर सस्पेंस! दो भाइयों की शादी ने बढ़ाई हलचल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में दो भाइयों ने एक लड़की से शादी की थी, जिसके…

Last Updated: March 27, 2026 16:09:40 IST

दूल्हे के फुफेरे भाई का टशन फेल! नाले में गिरा Iphone-17… बारात छोड़ नाली में कूदा, वीडियो वायरल

Auraiya Viral News: बिहार के औरेया की है, जहां एक बारात शादी करने के लिए…

Last Updated: March 27, 2026 16:13:39 IST

इंतजार खत्म! इस दिन रिवील होगा रणबीर कपूर का ‘राम’ अवतार, ‘रामायण’ के मेकर्स ने किया ऐलान

Ramayana: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर मेकर्स ने एक बड़ी जानकारी साझा…

Last Updated: March 27, 2026 15:57:25 IST

RR के कैंप में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! नेट्स में गेंद डालने से भी डरते हैं बॉलर? जितेश शर्मा ने बताई वजह

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जितेश शर्मा ने…

Last Updated: March 27, 2026 15:32:57 IST