East Zone vs South Zone Final: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर 584 रनों की विशाल बढ़त बनाकर मैच पर शिकंजा कस लिया है. कप्तान ईशान किशन के धमाकेदार 80 रनों की बदौलत ईस्ट जोन अब खिताब जीतने की बेहद मजबूत स्थिति में है. और अगर मैच ड्रॉ हुआ तो किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानिए मैच का पूरा हाल.
मैच ड्रॉ हुआ तो किसे मिलेगी ट्रॉफी?
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले के चार दिन पूरे हो चुके हैं और अब इस मैच के केवल दो ही नतीजे संभव दिख रहे हैं. साउथ जोन की टीम इस वक्त जीत की दौड़ से काफी दूर नजर आ रही है, जबकि ईस्ट जोन का पलड़ा भारी है और वह ट्रॉफी जीतने की मजबूत स्थिति में है. अगर ईस्ट जोन यह मैच जीत जाता है, तो विजेता को लेकर कोई सवाल ही नहीं रहेगा. लेकिन सवाल यह है कि अगर पांचवें दिन मैच ड्रॉ पर खत्म होता है, तो ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी?
इसका जवाब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक खास नियम में छिपा है, जो साउथ जोन के फैंस का दिल तोड़ सकता है.
मैच की मौजूदा स्थिति को देखें तो ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में अपनी बढ़त को 584 रनों तक पहुंचा दिया है. आखिरी यानी पांचवें दिन ईस्ट जोन अपनी पारी घोषित करके साउथ जोन को बल्लेबाजी के लिए बुला सकता है. अगर साउथ जोन की टीम पूरे दिन बल्लेबाजी करके मैच बचा लेती है और मुकाबला ड्रॉ हो जाता है, तो भी ईस्ट जोन को ही विजेता घोषित किया जाएगा.
BCCI के नियमों के मुताबिक, अगर घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट का कोई नॉकआउट या फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर खत्म होता है, तो विजेता का फैसला पहली पारी की बढ़त के आधार पर किया जाता है. जिस टीम ने पहली पारी में बढ़त बनाई होती है, उसी को ट्रॉफी दी जाती है.
इस मैच में ईस्ट जोन ने पहली पारी के आधार पर 372 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी. इसी नियम को ध्यान में रखते हुए ईस्ट जोन की टीम ने साउथ जोन को फॉलोऑन न देकर खुद दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला किया, ताकि किसी भी तरह का जोखिम न रहे और खिताब उनके हाथ से न फिसले.
कुल मिलाकर पांचवें दिन मैच चाहे ईस्ट जोन की सीधी जीत पर खत्म हो या फिर ड्रॉ पर, दोनों ही सूरतों में ट्रॉफी ईस्ट जोन के सिर ही सजेगी.
मैच की बात करें तो चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे दुलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले के चौथे दिन ईस्ट जोन ने मैच पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है. बुधवार, 9 सितंबर को खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ अपनी कुल बढ़त को 584 रनों तक पहुंचा दिया, जिससे साउथ जोन की वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं.
ईशान किशन के बल्ले से एक बार फिर आक्रामक पारी देखने को मिली. उन्होंने शानदार 80 रन ठोक डाले और इसके साथ ही इस पूरे मुकाबले में अपने 350 रन भी पूरे कर लिए. कप्तान ईशान के इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत ईस्ट जोन अब पांचवें और आखिरी दिन ट्रॉफी उठाने की दहलीज़ पर खड़ी है.
Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Shocking Revelation: राइज एंड फॉल 2 में काजल राघवानी…
IND VS WI: तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार…
1 अक्टूबर 2026 से क्रिकेट के खेल में 73 नए नियम लागू हो चुके हैं.…
IND vs PAK, Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
How to Impress a Girl: हर लड़की एक समझदार, ईमानदार और केयरिंग पार्टनर चाहती है.…