Sahara India Refund CRCS Portal: सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए बड़ी खबर! सहकारिता मंत्रालय ने Sahara-CRCS रिफंड पोर्टल को फिर से चालू कर दिया है. जानिए कैसे 20 लाख पेंडिंग आवेदनों की प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई है, सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश क्या है और किन 4 सोसाइटियों के निवेशकों को उनका फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा. क्लेम करने की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया और आधिकारिक लिंक की सही जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें.
सहकारिता मंत्रालय ने Sahara-CRCS रिफंड पोर्टल को फिर से चालू कर दिया है.
सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आई है. सहकारिता मंत्रालय ने Sahara-CRCS रिफंड पोर्टल को फिर से चालू कर दिया है. पोर्टल के दोबारा शुरू होने से अब लाखों लोगों के फंसे हुए पैसे वापस मिलने का रास्ता साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट के 29 मार्च 2023 के आदेश के मुताबिक, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल तरीके से असली निवेशकों के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं.
मंत्रालय की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, अब तक 9,267 करोड़ रुपये की राशि सीधे 41,56,711 (41 लाख से ज्यादा) निवेशकों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है. फिलहाल लगभग 20 लाख आवेदन प्रक्रिया में हैं. पोर्टल बंद होने की वजह से जो काम अटक गया था, वो अब फिर से तेजी से शुरू कर दिया गया है.
नवंबर 2025 में कुछ ऐसे मामलों की वजह से सहारा सोसाइटियों के दफ्तर सील कर दिए गए थे, जिनका सोसाइटियों से सीधा लेना-देना नहीं था. इसके अलावा IT इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लाइसेंस, सिस्टम मेंटेनेंस (AMC) और कर्मचारियों से जुड़ी कुछ प्रशासनिक समस्याएं भी सामने आ गई थीं. इन रुकावटों के कारण क्लेम वेरिफिकेशन का काम अस्थायी रूप से रुक गया था.
हालांकि, सहकारिता मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर इन सभी तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतों को सुलझा लिया है, जिससे पोर्टल अब पूरी तरह काम करने लगा है.
आधार e-KYC: सबसे पहले निवेशक का आधार के जरिए वेरिफिकेशन होता है. सहारा सोसाइटियों के डेटा से निवेशक के मेंबरशिप नंबर, जमा पर्ची (Receipt) और पासबुक की जांच की जाती है.
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बने नियमों (SOP) के तहत कागजात सही पाए जाने पर रिफंड की रकम सीधे आपके आधार-लिंक्ड बैंक खाते (Aadhaar-seeded bank account) में ट्रांसफर कर दी जाती है.
मंत्रालय ने लोगों को फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की सलाह दी है:
1 अक्टूबर 2026 से क्रिकेट के खेल में 73 नए नियम लागू हो चुके हैं.…
IND vs PAK, Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
How to Impress a Girl: हर लड़की एक समझदार, ईमानदार और केयरिंग पार्टनर चाहती है.…
Ishan Kishan 80 Runs,: इस मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 80 रनों की शानदार…
UP Double Murder: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…