<

न रन, न पार्टनरशिप! 0, 0, 5, 7, 8…, पाकिस्तान का फ्यूचर या फ्यूज बल्ब? जिस खिलाड़ी पर था नाज, वही करा रहा बेइज्जती!

Eng VS Pak 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान की हालत बेहद खराब है. 21 महीने बाद वापसी करने वाले सैम अय्यूब दोनों पारियों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए. ओपनर्स के इस शर्मनाक फ्लॉप शो और सैम अय्यूब के लगातार 'जीरो' पर आउट होने के रिकॉर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट की पोल खोलकर रख दी है. जानिए बर्मिंघम टेस्ट का पूरा हाल.

Saim Ayub Dismissal On Duck Eng vs Pak 3rd Test: पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में बेहद मुश्किल स्थिति में फंस गई है. दूसरे मैच में हार मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाते हुए टीम में 7 बदलाव किए थे. 7 पुराने खिलाड़ियों को ड्रॉप करके 7 नए चेहरों को जगह दी गई, जिनमें सैम अय्यूब भी शामिल थे. सैम अय्यूब को पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी टीवी पर काफी सराहते थे और उन्हें टीम का भविष्य माना जा रहा था. हालांकि, पिछले एक साल में उनके प्रदर्शन को देखें तो पाकिस्तान क्रिकेट की हालत काफी चिंताजनक नजर आती है.

सैम अय्यूब ने फिर किया निराश

सैम अय्यूब को बर्मिंघम (एजबेस्टन) में खेले जा रहे इस तीसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शून्य (0) पर आउट होना पड़ा. वह लगभग 21 महीने बाद टेस्ट टीम में वापस लौटे थे, लेकिन बिना एक भी रन बनाए उनका यह दौरा खत्म हो गया. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने दोनों पारियों में उनका विकेट लिया.

ऐसा भी नहीं है कि सैम अय्यूब की हालिया फॉर्म बहुत अच्छी थी. उन्होंने लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला था और अक्टूबर 2025 के बाद से कोई फर्स्ट क्लास (घरेलू) मैच भी नहीं खेला था. CPL 2026 T20 लीग में कुछ अच्छी पारियों के आधार पर चयनकर्ताओं ने उन्हें सीधे टेस्ट टीम में चुन लिया. पहली पारी में उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया, जबकि दूसरी पारी में वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए.

पाकिस्तान की सलामी जोड़ी का फ्लॉप शो

इस सीरीज में पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. पूरी सीरीज की 6 पारियों में पाकिस्तान की सलामी जोड़ी एक बार भी दहाई (10 रन) के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी. सीरीज में पाकिस्तान की ओपनिंग साझेदारियां 0, 0, 5, 7, 8 और 0 रन की रही हैं.

2025 के बाद से 10 बार ‘जीरो’ पर आउट

24 साल के सैम अय्यूब के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. 2025 के बाद से वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 बार शून्य (डक) पर आउट हो चुके हैं. इस दौरान दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इतनी बार शून्य पर आउट नहीं हुआ है. इसकी शुरुआत पिछले साल एशिया कप से हुई थी. इन 10 डक में से ज्यादातर T20I में आए हैं, जबकि वनडे में 1 और टेस्ट क्रिकेट में वह 9 मैचों के दौरान 3 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

बर्मिंघम टेस्ट में पाकिस्तान की हार तय?

तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान पहले ही 0-2 से पीछे है. बर्मिंघम का यह मैच सम्मान बचाने की लड़ाई थी, लेकिन पाकिस्तान यहां भी पिछड़ता दिख रहा है. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी और पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 133 रनों पर सिमट गई. जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 453 रन बनाकर 320 रनों की विशाल बढ़त हासिल की.

दूसरी पारी में भी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही. सैम अय्यूब और अब्दुल्लाह शफीक दोनों बिना खाता खोले आउट हो गए और दोनों के विकेट ओली रॉबिन्सन ने लिए. 46 रन पर 2 विकेट गंवाकर पाकिस्तान की टीम इस मैच में भी हार की कगार पर खड़ी है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST