<
Categories: धर्म

Ganesh Chaturthi 2026: 14 या 15 सितंबर, कब है गणेश चतुर्थी? मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक क्या है शुभ मुहुर्त

Ganesh Chaturthi 2026 | Ganesh Chaturthi 2026 Kab Hai | Ganesh Chaturthi 2026 Date: गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा का जोरों-शोरों से स्वागत किया जाता है. धूमधाम से उन्हें घर लाया जाता है और मूर्ति स्थापना कर 10 दिनों तक पूजा की जाती है. आइए जानते हैं इस बार गणेश चतुर्थी कब है?

Ganesh Chaturthi 2026: गणपति बप्पा के स्वागत के लिए लोगों में काफी उत्सुकता है. उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. हालांकि गणेश चतुर्थी को लेकर असमंजस बना हुआ है. कुछ लोगों का मानना है कि गणेश चतु्र्थी 14 सितंबर को है, तो कुछ का मानना है कि 15 सितंबर को है. बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाया जाएगा. हालांकि चतुर्थी तिथि अगले दिन सुबह तक रहेगी, लेकिन उदया तिथि के हिसाब से बप्पा की स्थापना 14 सितंबर को ही करना शुभ है. 

कब होगी स्थापना?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर सुबह 7:06 बजे शुरू होगी और 15 सितंबर सुबह 7:44 बजे समाप्त होगी. इसके कारण 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का व्रत, पूजा और गणपति स्थापना की जाएगी. पूजा के शुभ मुहुर्त की बात करें, तो मूर्ति स्थापना और पूजा के लिए सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक का समय शुभ बताया जा रहा है. हालांकि शहर के हिसाब से थोड़ा अंतर हो सकता है.

गणेश विसर्जन कब होगा?

वैसे तो गणेश उत्सव 10 दिनों तक होता है लेकिन इस बार बप्पा 12 दिनों के लिए घर में विराजेंगे. इस बार बप्पा का स्वागत 14 सितंबर को होगा और विसर्जन 25 सितंबर को किया जाएगा. हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि आप बप्पा को 10 या 12 दिन रखें. परंपरा के अनुसार, बहुत से लोग डेढ़ दिन, 3 दिन, 5 दिन या 7 दिन बाद भी बप्पा का विसर्जन करते हैं. 

क्या है गणेश चतुर्थी का महत्व?

हिंदू धर्म में मान्यता है कि सभी देवी-देवताओं से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है. कोई भी शुभ कार्य करने से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है. गणेश चतुर्थी पर भक्त घर और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करते हैं और उनसे सुख-समृद्धि तथा विघ्नों को दूर करने की प्रार्थना करते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की तरह मुंबई में भी होगा प्रोटेस्ट? मनोज जरांगे से मिले अभिजीत दिपके, क्यों अहम है मुलाकात?

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST