<

T20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम का एलान, लिविंगस्टोन-स्मिथ को नहीं मिली जगह; इस गेंदबाज की चमकी किस्मत

England Squad For T20 WC: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी प्रोविजनल स्क्वाड का एलान कर दिया है. इसके साथ ही श्रीलंका दौरे के लिए इंग्लिश टीम की घोषणा भी की गई है. जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका...

England Squad For T20 World Cup 2026: अगले साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी, 2026 से होगी. इस वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड क्रिकेट ने अपनी प्रोविजनल स्क्वाड का एलान किया है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लिश टीम की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में सौंपी गई है. वहीं, चोटिल तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी स्क्वाड का हिस्सा हैं. हैरानी वाली बात यह है कि इंग्लैंड की इस स्क्वाड में विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोनऔर विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को शामिल नहीं किया गया है. इसके अलावा तेज गेंदबाज जोश टंग को पहली बार टीम में शामिल किया गया है.

बता दें कि इंग्लैंड ने अभी सिर्फ प्रोविजनल यानी अस्थायी स्क्वॉड का एलान किया है. इसका मतलब है कि इंग्लिश टीम अपने स्क्वाड में बदलाव कर सकती है. ICC के नियम के अनुसार, हर टीम को टूर्नामेंट शुरू होने के 30 दिन पहले ही अपनी टीम का एलान करना होता है. इस डेडलाइन के खत्म होने से पहले टीमें अपने स्क्वाड में बदलाव कर सकती हैं. वहीं, अगर डेडलाइन खत्म हो जाती है, तो स्क्वाड में बदलाव करने के लिए ICC की परमिशन लेनी पड़ती है. नीचे देखें इंग्लैंड की प्रोविजनल स्क्वाड…

जोश टंग को पहली बार मिला मौका

तेज गेंदबाज जोश टंग को पहली बार इंग्लैंड की टी20 टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने अभी तक एक भी इंटरनेशनल टी20 या फिर वनडे नहीं खेला है. इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कुलम का मानना है कि जोश टंग एक स्ट्राइकर बॉलर हैं, जो उपमहाद्वीप में सपाट पिचों का फायदा उठा सकते हैं. जोश टंग ने अभी तक इंग्लैंड के लिए सिर्फ टेस्ट मैच ही खेले हैं. एशेज सीरीज 2025-26 में जोश टंग ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसका उन्हें इनाम मिला है. 

जेमी स्मिथ व्हाइट बॉल क्रिकेट से बाहर

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को वनडे और टी20 दोनों टीमों से बाहर कर दिया गया है. इंग्लैंड ने स्मिथ को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कराने का प्रयास किया था, जो सफल नहीं हुआ. इसके बाद उन्हें टीम से बाहर करना पड़ा. वहीं, बेन डकेट और विल जैक्स को फिर से टी20 इंटरनेशनल स्क्वाड में शामिल किया गया है, जिन्हें न्यूजीलैंड में T20I से बाहर कर दिया गया था. इसके अलावा जैक क्रॉली भी वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं.

श्रीलंका में T20I और वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की स्क्वाड

टी20I: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड.

इंग्लैंड की वनडे स्क्वाड

वनडे: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, ल्यूक वुड.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें लखनऊ से नोएडा तक भाव

UP Petrol Diesel Price 22 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 22 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 22, 2026 09:31:15 IST

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 309 के पार, GRAP-1 लागू; इन इलाकों में सांस लेना मुश्किल

Delhi Air Pollution: आनंद विहार में AQI 237, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 231 और अशोक विहार…

Last Updated: October 22, 2026 09:25:54 IST

Amitabh Bachchan Health Update: बिग बी की सेहत हुई खराब? अमिताभ बच्चन को आराम की सलाह, फैंस मांग रहे सलामती की दुआ

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें…

Last Updated: October 22, 2026 08:28:25 IST

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: सातवें दिन ‘जेलर 2’ की कमाई में गिरावट, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 582 करोड़ के पार

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: रजनीकांत और मोहनलाल की 'जेलर 2' ने सातवें…

Last Updated: October 22, 2026 08:14:57 IST

Petrol Diesel Price 22 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत या झटका? 14 शहरों में आज के रेट जारी, CNG की कीमतों में बड़ा बदलाव

Petrol Diesel Price 22 October 2026: गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीज़ल ₹95.64 रहा. नोएडा…

Last Updated: October 22, 2026 08:09:13 IST