<
Categories: देश

Raihan Aviva Education: कितनी पढ़ी लिखी हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू, अवीवा बेग-रेहान वाड्रा में हर कदम पर आगे कौन?

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा जल्द सगाई करने वाले हैं. वे लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सगाई करेंगे.. आइए जानते हैं कि रेहान और अवीवा में ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है?

Raihan Aviva Education: बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा और राजनेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने शादी करने का फैसला किया है. वे अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से जल्द सगाई करने वाले हैं. वे अवीवा को 7 साल से डेट कर रहे थे. इसके बाद रेहान ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया. ऐसे में अब बहुत से लोग अवीवा के बारे में काफी कुछ जानना चाहते हैं. वहीं लोगों के मन में ये सवाल भी है कि आखिर रेहान और अवीवा में ज्यादा पढ़ा लिखा कौन है और दोनों का पेशा क्या है? साथ ही दोनों की उम्र में कितना अंतर है और सोशल मीडिया पर कौन ज्यादा फेमस है? तो आइए आपकी इस शंका का समाधान करते हैं.

कितना पढ़े लिखे हैं रेहान वाड्रा

दरअसल रेहान वाड्रा कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के बेटे हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग ऐसे स्कूल से की है, जहां से उनके नाना और मामा ने स्कूलिंग की थी. वो देहरादून का फेमस स्कूल द दून स्कूल है. 12 साल की उम्र में उन्होंने यहां एडमिशन लिया था. वहीं इससे पहले वे गुरुग्राम के ‘द श्रीराम स्कूल’से पढ़ाई कर रहे थे. द दून स्कूल के बाद उन्होंने एसओएएस लंदन से पॉलिटिक्स में ग्रेजुएशन किया. अगर उनके पेशे की बात करें, तो वे विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं. 

अवीवा बेग की शिक्षा और करियर

वहीं अगर अवीवा बेग की बात करें, तो उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा से अपनी स्कूलिंग की. इसके बाद उन्होंने ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (JGU) से जर्नलिज्म और कम्युनिकेशन से डिग्री हासिल की. इतना ही नहीं वे ‘अटेलियर 11’ कंपनी की को-फाउंडर हैं, जो एक फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है. ये देशभर के ब्रांड्स, एजेंसियों और क्लाइंट्स के साथ मिलकर काम करती है. इसके अलावा वे एक पूर्व नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर भी रह चुकी हैं. 

अलग बैकग्राउंड से है दोनों की पढ़ाई

साक्षरता के लिहाज से दोनो ही लगभग बराबर पढ़े लिखे हैं क्योंकि दोनों ग्रेजुएट हैं. हालांकि दोनों ने पढ़ाई के लिए अलग-अलग स्ट्रीम लिए. अवीवा ने मीडिया, फिल्म, फोटोग्राफी औरर क्रिटिव बिजनेस को पढ़ाई के लिए चुना. वहीं रेहान ने राजनीति को चुना. गौरतलब है कि रेहान ने अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा ली. हालांकि दोनों आर्टिस्ट हैं.

सोशल मीडिया पर कौन ज्यादा फेमस?

बता दें कि रेहान वाड्रा के इंस्टाग्राम पर 38.2k फॉलोअर्स हैं और उन्होंने अब तक 233 पोस्ट शेयर किए हैं. वहीं अवीवा बेग के 13.5k फॉलोअर्स हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 64 पोस्ट शेयर किए हैं. 

दोनों की उम्र में कितना अंतर?

बता दें कि रेहान वाड्रा का जन्म 29 अगस्त 2000 में हुआ था. वे 25 साल के हैं. वही अवीवा की उम्र के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है. हालांकि ये साफ है कि दोनों की उम्र में कोई खास अंतर नहीं है और वे दोनों लगभग एक ही उम्र के हैं. वे 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST

Odisha News: मास्क पहनकर फ्लैट में घुसा दरिंदा, बंदूक की नोक पर महिला के साथ की हैवानियत, FIR दर्ज

भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…

Last Updated: October 1, 2026 18:00:21 IST

‘वो मेरी शादी…’ लड़की की मर्जी के खिलाफ अधेड़ से तय की सगाई, तो थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 1, 2026 17:53:27 IST

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 30 सितंबर: पारूल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डेवलपमेंट अँड कम्युनिकेशन (सीडैक) द्वारा…

Last Updated: October 1, 2026 17:52:21 IST

Bihar News: गया पितृपक्ष मेले में ड्यूटी टाइम पर पुलिसकर्मी ने बनाई रील, प्रशासन हुआ सख्त, हो सकती है गंभीर कार्रवाई

गया पितृ पक्ष मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बिहार पुलिस की कांस्टेबल साक्षी अग्रवाल…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:41 IST

Invertis University HackBhoomi 2.0 में 1,400 Students, 100 Teams SIH के लिए Nominated

नई दिल्ली,30 सितंबर: किसी idea को solution में बदलने के लिए सिर्फ सोच काफी नहीं…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:31 IST