होम / FIFA Women's World Cup Final 2023: स्पेन ने रचा इतिहास, पहली बार जीता फीफा विश्व कप का खिताब

FIFA Women's World Cup Final 2023: स्पेन ने रचा इतिहास, पहली बार जीता फीफा विश्व कप का खिताब

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : August 20, 2023, 9:56 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),ESP vs ENG FIFA Women’s World Cup Final 2023:  महिला फीफा विश्व कप 2023 का खिताब स्पेन ने 1-0 से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल स्पेन की कप्तान ओल्गा कारमोना ने 29वें मिनट में दागा और टीम को चैंपियन बनने में मदद की। स्पेन की टीम पहली बार महिला फीफा विश्व कप चैंपियन बनी है। टीम पहली बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रही थी और अपने पहले ही फाइनल में उसने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को शिकस्त दी। हालांकि, यह इंग्लैंड का भी पहला ही विश्व कप फाइनल था।

फीफा विश्व कप जीतने वाली पांचवीं टीम बनी स्पेन

स्पेन की टीम महिला फीफा विश्व कप जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई है। इससे पहले अमेरिका ने चार बार, जर्मनी ने दो बार, नॉर्वे और जापान ने एक-एक बार महिला फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। यह स्पेन का इस टूर्नामेंट में पहला मेडल है और वह भी गोल्ड। वहीं, इंग्लैंड की टीम का भी यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले  2015 में उसने तीसरा स्थान हासिल किया था।

देश के पुरुष टीम की बराबरी की 

स्पेन की महिला टीम ने फीफा विश्व कप खिताब के मामले में अपने ही देश के पुरुष टीम की बराबरी कर ली है। स्पेन की पुरुष टीम ने भी एक ही बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। उसने 2010 में ऐसा किया था। उसके 13 साल बाद महिला टीम भी अब चैंपियन बन गई है।

यह भी पढ़ें-FIFA Women’s World Cup 2023: स्वीडन ने तीसरा स्थान किया हासिल , मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

सौतेली मां ने खास अंदाज में दी Ira Khan को जन्मदिन की बधाई, इन सितारों ने भी किया पोस्ट – Indianews
Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कई केबिन क्रू मेंम्बर्स को दिखाया बाहर का रास्ता, वजह कर देगा हैरान- indianews
Lok Sabha Election: रायबरेली में केंद्र सरकार पर प्रियंका गांधी ने बोला हमला, पीएम मोदी को बताया डरपोक-Indianews
Hajj Yatra 2024: हज यात्रा को लेकर सख्त हुई सऊदी अरब की सरकार, रखी ये बड़ी शर्तें-Indianews
Air Pollution: देश के अलग- अलग राज्यों में खराब हुई आबोहवा, जानें आज का AQI लेवल-indianews  
एक बार फिर खास किरदार में नजर आएंगे Saif, शूटिंग का समय हुआ तय – Indianews
Weather Update: 3 राज्यों में लू का अलर्ट, देश में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD का नया अपडेट -Indianews  
ADVERTISEMENT